{"_id":"5d1fec8c8ebc3e3c7a55f17b","slug":"arjun-kapoor-says-malaika-arora-and-me-yet-to-enjoy-the-comfort-of-being-couple-in-public","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के साथ शादी के सवाल पर बोले अर्जुन, कहा- इस दबाव से निकलने की जरूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के साथ शादी के सवाल पर बोले अर्जुन, कहा- इस दबाव से निकलने की जरूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां कपल छुट्टियां एंजॉय कर रहा है। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की और अपने रिश्ते को खुलकर कबूल किया। इसके बाद खबरें आने लगीं कि जल्द दोनों शादी कर लेंगे। जब इस पर अर्जुन कपूर से सवाल किया गया तो उनसे कुछ ऐसा जवाब मिला।
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अपनी शादी की खबरों को खारिज करते हुए अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा, 'मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मलाइका और मुझे अभी भी एक-दूसरे की खोज करनी है और एक कपल होने के आराम का आनंद लेना है।'
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन ने आगे कहा, 'हमें इसे और सरल करने की जरूरत है। हमें शादी के इस दबाव से अपने मन को निकालने की जरूरत है। कभी-कभी आपको बस एक रिश्ते में होना चाहिए। आपको इसे जीने की जरूरत है। आपको इसके लिए इसका आनंद उठाने की आवश्यकता है। हम एक-दूसरे के साथ सहज हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : Instagram
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा था कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा इसमें संजय और मोहनीश बहन भी दिखाई देंगेे। पानीपत इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।