फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह का बर्थडे और शादी पर अर्जुन कपूर का जवाब सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 06 Jul 2019 06:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 06 Jul 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh birthday and arjun kapoor reaction on marriage here is top entertainment news
Ranveer, Arjun - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसे स्टार्स हैं जो कम समय में ही सफलता का नया आयाम लिखते हैं। इन स्टार्स में रणवीर सिंह का नाम शामिल है। रणवीर ने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से साल 2010 में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट गई और रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में रणवीर ने ना केवल हिंदी सिनेमाजगत पर कब्जा जमाया बल्कि अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।



पढ़ें: रणवीर सिंह ने बर्थडे पर दिया बेहतरीन तोहफा, कपिल देव के लुक में पहली तस्वीर देख फैंस हैरान

ranveer singh birthday and arjun kapoor reaction on marriage here is top entertainment news
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां कपल छुट्टियां एंजॉय कर रहा है। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की और अपने रिश्ते को खुलकर कबूल किया। इसके बाद खबरें आने लगीं कि जल्द दोनों शादी कर लेंगे। जब इस पर अर्जुन कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने इस खारिज करते हुए कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं।

पढ़ें: मलाइका के साथ शादी के सवाल पर बोले अर्जुन, कहा- इस दबाव से निकलने की जरूरत

ranveer singh birthday and arjun kapoor reaction on marriage here is top entertainment news
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media

अंबानी परिवार देश ही नहीं दुनिया भर में छाया हुआ है। इसका श्रेय धीरूभाई अंबानी को जाता है, जिन्होंने अकेले अपने दम पर अरबों की संपत्ति खड़ी कर दी। 28 दिसंबर 1932 को गुजरात में जन्में धीरूभाई ने एक बिजनेस टायकून बनने से पहले गरीबी का वो दौर भी देखा है जब वो मुंबई में भेलपूरी बेचा करते थे। उस वक्त एक ही शख्स ऐसा था जिन्होंने उनके बारे में ये भविष्यवाणी की थी कि एक दिन वो दुनिया पर राज करेंगे। आखिरकार ऐसा दिन भी आया जब साल 1977 में धीरूभाई ने रियालंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि है।

पढ़ें: जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई अंबानी का कई बार काटा था फोन, पिता ने लगाई थी डांट

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh birthday and arjun kapoor reaction on marriage here is top entertainment news
Sara Ali Khan and Amrita Singh - फोटो : instagram

सारा अली खान ने हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म शूटिंग बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हो रही थी। शूटिंग के बाद सभी स्टार्स मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन इस बीच सारा अली खान अपनी मां के साथ अमृता सिंह के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं।

पढ़ें: काम से छुट्टी से लेकर मां के साथ लंदन रवाना हुईं सारा अली खान, ऐसे कर रही हैं एंजॉय

विज्ञापन
ranveer singh birthday and arjun kapoor reaction on marriage here is top entertainment news
रूपेश नरूला और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के कजिन रुपेश नरूला के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कनाडा डे का जश्न मनाते हुए रुपेश का निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में प्रिंस अपनी पत्नी युविका और परिवार के साथ कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं।

पढ़ें: बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस पर टूटा दुखों का पहाड़, कनाडा से भाई को लेकर आई बुरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed