{"_id":"60e0183c8ebc3e72d925b6b8","slug":"arjun-kapoor-school-friends-asked-him-about-his-new-mom-sridevi-after-marriage-with-boney-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द: पिता की दूसरी शादी के बाद अर्जुन कपूर को चिढ़ाते थे बच्चे, 'तेरी नई मां आई है..' कहकर मारते थे ताने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्द: पिता की दूसरी शादी के बाद अर्जुन कपूर को चिढ़ाते थे बच्चे, 'तेरी नई मां आई है..' कहकर मारते थे ताने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते हैं तो कभी परिवार को लेकर। अर्जुन कपूर अपने हर रिश्ते पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, फिर चाहे वो उनके पिता बोनी कपूर को लेकर हो या सौतेली मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर हो। अब हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर कुछ बातें की। उन्होंने बताया कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद उन्हें कैसे तनाव का सामना करना पड़ा। स्कूल में लोग उन्हें चिढ़ाने लगे थे और अर्जुन इससे परेशान रहा करते थे।
अर्जुन कपूर ने बयां किया दर्द
अर्जुन कपूर ने बाताय कि, 'मैं व्यक्तिगत दुख, आघात और उथल-पुथल से गुजरा हूं। मैं जब बड़ा हो रहा था तब मुझे अपने माता-पिता के सेपरेशन से गुजरना पड़ा। उस समय पर मेरे लिए यह बहुत कठिन था क्योंकि मेरे पिता हाई प्रोफाइल के व्यक्ति थे और उन्होंने जिस महिला के साथ रहने का फैसला किया वह भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं।'
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, 'स्कूल में आपके सबसे अच्छे दोस्तों द्वारा यह पूछा जाना कि नई मां होने पर कैसा महूसस होता है? या ये कहना कि तेरी तो नई मां आई है। यह आसान नहीं है। इससे आप चीजों के बारे में अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। यह वास्तविकता है। मैं इससे लड़ा हूं।'
3 of 5
अर्जुन कपूर, मोना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'मेरी मां की परवरिश मेरे दिमाग में है। वह मुझसे कहती थीं अपने पिता के साथ खड़े रहना। मेरी मां ने कहा था कि पापा ने अपने प्यार के कारण हमारे साथ ऐसा किया। इसलिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं कि उन्हें जीवन में दोबारा प्यार हुआ। प्यार किसी को कभी भी हो सकता है। ये काफी कठिन है। प्यार का मतलब, हमेशा प्यार में ही पड़े रहना नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा था, 'तब बच्चा होने की वजह से उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था लेकिन मैं इसे समझता हूं। मैं ये नहीं कह सकता- ठीक है, होता है। हो सकता है कि आप किसी और से प्यार करते हैं और फिर किसी दिन किसी और से भी प्यार करने लगते हैं, इसे समझने की जरूरत है। मेरे पैरेंट्स के बीच कुछ हालात ऐसे बने होंगे, जिससे चीजें उस ओर बढ़ीं। हालांकि मैं एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यही वह चीज है जो मेरी मां मुझसे चाहती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर, मोना और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सूरी से शादी की थी और 1996 में तलाक दे दिया था। उन्हें इस शादी से बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर हैं। फिर बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। श्रीदेवी की साल 2018 में मौत हो गई थी। उन्हें दूसरी शादी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।