फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के बिना ही फिल्म साइन करने पहुंचे अर्जुन कपूर, मीडिया के कैमरे से बचते भी दिखे

Thu, 15 Nov 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor seen without Malaika Arora during Indias Most Wanted film Sign
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala
इन दिनों अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर की चर्चा को लेकर छाए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट इलिजिबल बैचलर अर्जुन कपूर अरसे बाद किसी फंक्शन में अकेले देखा गया है। काफी समय बाद मलाइका अरोड़ा के बिना किसी फंक्शन में नजर आए हैं। खास बात यह भी है कि अर्जुन कपूर के अलावा बॉलीवुड का दूसरा कोई कलाकार भी यहां नहीं दिखा। बस हैं तो वन एंड ओनली अर्जुन कपूर। 

 
Arjun Kapoor seen without Malaika Arora during Indias Most Wanted film Sign
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter
अर्जुन कपूर फोटोग्राफर्स के भी फेवरिट एक्टर हैं और तभी तो हर कोई चाह रहा है कि उनका चेहरा अपने कैमरे की तरफ। मौका था अर्जुन की अगली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की रैपअप पार्टी का। अर्जुन का वेलकम करने को खुद फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता दरवाजे पर मौजूद रहे। फिल्म आमिर से इंडस्ट्री में शानदार डेब्यू करने वाले राजकुमार गुप्ता की घनचक्कर और बारह आना जैसी फिल्में तो खास नहीं चलीं, पर हां फिल्म नो वन किल्ड जेसिका और रेड (Raid) में राजकुमार को खूब तारीफ मिली। अब बारी इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की है।
Arjun Kapoor seen without Malaika Arora during Indias Most Wanted film Sign
arjun kapoor - फोटो : bollywoodlife
फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की शूटिंग बिहार की राजधानी पटना में हुई है। फिल्म अर्जुन कपूर का किरदार एक खुफिया अधिकारी का है, जो दूसरों की ज़िंदगी में तांक-झांक में एक्सपर्ट है। अर्जुन की पिछली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप रही। आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार को लेकर भी इंडस्ट्री में खास बज़ नहीं है। उनकी एक और फिल्म पानीपत पर भी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor seen without Malaika Arora during Indias Most Wanted film Sign
arjun kapoor malaika arora
आपको बता दें कि बॉलीवुड में चारों ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर बातें बनती ही जा रही है। पिछले कुछे दिन पहले मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था जिसके बाद से दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि बाद में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपनी शादी की अफवाहों को झूठा करार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed