फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ से जूठे बर्तन धुलवाने पर बिग बॉस पर भड़कीं शिल्पा, बोलीं-देश का तो ख्याल करते

Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde angry on Karanvir Bohra for making Sreesanth wash utensils
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं। बीते दिनों श्रीसंथ से सजा के तौर पर झूठे बर्तन धुलवाने पर शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस को आड़े हाथ लिया है। शिल्पा ने ट्वीट किया कि श्रीसंथ एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने देश को सम्मान दिलाया है, लेकिन बिग बॉस ने जिस तरह से उनसे बर्तन धुलवाए वह काफी बुरा टास्क था।
Shilpa Shinde angry on Karanvir Bohra for making Sreesanth wash utensils
shilpa shinde
शिल्पा हाल ही में बिग बॉस के घर में आईं थी। वहीं घर में उनकी दोस्ती सबसे ज्यादा श्रीसंथ के साथ देखने को मिली थी। बिग बॉस ने जिस तरह से स्थिती का संभालते हुए श्रीसंथ को हिम्मत दी है वह काबिले तारीफे है। शिल्पा ने लिखा है, श्रीसंथ के टास्क करने के बाद घरवालों को भी इस बात का एहसास हुआ कि जो भी उनसे कराया गया वो गलत था।
Shilpa Shinde angry on Karanvir Bohra for making Sreesanth wash utensils
shilpa shinde
करणवीर को घर में इस बात का सबसे बुरा लगा है, लेकिन मैं श्रीसंथ के साथ-साथ उनकी पत्नी की भी तारीफ करना चाहूंगी। उन्होंने अपने पति को ऐसे देखने के बाद भी एक शब्द नहीं कहा है। वहीं शिल्पा ने करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे के बिग बॉस 12 को लिखे गए लेटर की भी आलोचना की है। आपको बता दें कि टीजे ने कहा था कि, इस शो में करणवीर को नीचा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde angry on Karanvir Bohra for making Sreesanth wash utensils
shilpa shinde
शिल्पा ने आगे लिखा है कि मैं इस बात से खुश हूं कि वह इस बात को समझ सकती हैं कि घर में रहना अपने आप में ही बडी चुनौति है। हालांकि मैं टीजे के व्यवहार को भी समझ सकती हूं। बिग बॉस के घर में रहना काफी मुश्किल होता है। इस घर में वह ही रह सकता है जो दिमागी और शारीरिक रुप से स्वस्थ हो। यह कोई स्कूल नहीं हैं जहां पर आप अंदर लड़ रहे हो और आपके माता-पिता स्कूल के बाहर सुना रहे हो। इस घर में रहना अपने आप में ही जीवन में बहुत कुछ करने जैसा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed