फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर ने साझा की सुशांत के साथ हुई आखिरी चैट, बोले- 'मां के जाने का खालीपन था उसमें'

Mon, 15 Jun 2020 04:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor share sushant singh rajput last message said he missing her mother
अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं हैं। उनके प्रशंसकों और करीबियों के लिए  उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं है। बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने सुशांत के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है।

arjun kapoor share sushant singh rajput last message said he missing her mother
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने जो चैट साझा किया है वो 18 महीने पुराना है। अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन लिखते हैं कि '18 महीने पहले। मैंने आखिरी मैसेज उसे तब किया था जब उसने 'केदारनाथ' की रिलीज के एक हफ्ते बाद अपनी मां के बारे में पोस्ट साझा की। जब सभी 'केदारनाथ' की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे थे वो अपनी मां को याद कर रहा था।'

arjun kapoor share sushant singh rajput last message said he missing her mother
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर आगे लिखते हैं कि 'मैं उसे उतने अच्छे से नहीं जानता पर यशराज फिल्म्स, इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स के दौरान उससे मिला जरूर था। मैं कुछ कह नहीं सकता लेकिन समझ सकता हूं उसके ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह क्या थी। उसकी भावनाओं को समझ रहा हूं। क्योंकि मैं भी वो दर्द महसूस कर सकता हूं जो सुशांत ने अपनी मां को खोने और उनके खालीपन की वजह से महसूस करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor share sushant singh rajput last message said he missing her mother
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन लिखते हैं कि 'मैं बस उम्मीद करता हूं कि तुम एक अच्छे और खुशनुमा जगह मौजूद हो मेरे दोस्त। प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें शांति मिल गई होगी। आज जो कुछ भी हुआ उसे हम लोग समझने और ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जब ये नाटक बंद होगा हम एक समाज के तौर पर बाहर आएंगे।' 

विज्ञापन
arjun kapoor share sushant singh rajput last message said he missing her mother
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन आगे कहते हैं कि 'हमें इस बात का एहसास हो कि तुमने यह कदम किसी एक कमजोर पल की वजह से नहीं उठाया। बल्कि बहुत सारी भावनाओं के उस सीमा से पार चले जाने की वजह से उठाया है जो कि एक इंसान को परिभाषित करती हैं। सुशांत मेरे भाई तुम जहां कहीं भी हो आराम करो।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

18 months ago... My last msg to him was when he posted about his mom a week after the release of Kedarnath. He was missing her I assume while the movie was being celebrated. I didn’t know him well enough though our paths crossed at yrf, events & screenings every now & then. I can’t say I understood what made him make this choice. I can say I felt the pain he did about losing his bearings & feeling that void of his mother. I hope ur in a better & happier space my friend. I hope u have found ur peace. We will all wonder & try & make sense of what happened today. I just hope & pray that when the circus settles down we as a society in due course realise ur choice wasn’t driven by one singular moment or thing but a culmination of so much that defines a human being not just by the profession u were in. Rest my dear brother Sushant you are now I hope at peace.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed