फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी की सालगिरह पर अक्षय कुमार करेंगे ये बड़ा धमाका, तैयार हो रहा साल का सबसे बड़ा ‘बम’

Mon, 15 Jun 2020 03:58 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Laxmmi Bomb to Release on ott platform on Independence Day
लक्ष्मी बम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म को इसकी वितरक कंपनी डिजनी इंडिया की शाखा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ओटीटी पर रिलीज करने का सैद्धांतिक फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि 'लक्ष्मी बम' की इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज अपनी मूल कंपनी के ही ओटीटी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज करेगा। और, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 15 अगस्त को होना है। हालांकि, अब तक फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स व अन्य के अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Akshay Kumar Laxmmi Bomb to Release on ott platform on Independence Day
लक्ष्मी बम - फोटो : सोशल मीडिया

जब से भारत में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू हुआ था तभी से इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने तो यहां तक कह दिया था कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है बशर्ते फिल्म के निर्माण से जुड़े किसी भी सदस्य को घाटे का सामना न करना पड़े। 

Akshay Kumar Laxmmi Bomb to Release on ott platform on Independence Day
लक्ष्मी बम, राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

अब बताते हैं कि अंत में डील फाइनल हो गई है तो सभी निर्माताओं ने आपसी सहमति से इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला ले लिया है। जब दुनिया की स्थिति ठीक थी तब यह फिल्म ईद पर दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के सामने रिलीज होने को लेकर चर्चा में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Laxmmi Bomb to Release on ott platform on Independence Day
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की यह फिल्म तो अभी पूरी भी नहीं हुई है लेकिन अक्षय ने अपनी इस फिल्म को किसी भी तरह दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म को दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता और निर्देशक राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। ये फिल्म राघव लॉरेंस निर्देशित तमिल फिल्म मुनी 2- कंचना पर ही आधारित है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Laxmmi Bomb to Release on ott platform on Independence Day
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय पिछले कुछ साल से स्वतंत्रता दिवस पर अपनी एक फिल्म जरूर रिलीज करते आए हैं। इन फिल्मों में शामिल हैं, वर्ष 2016 में 'रुस्तम',  2018 में 'गोल्ड' और 2019 में 'मिशन मंगल' उनकी सफल फिल्में हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे सवाल, इन सितारों ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed