सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके आत्महत्या की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ फैंस भी सकते में हैं। आज शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से थीं। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला।
सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर के दर्शन करने अस्पताल पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर है अफेयर के चर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mumbai: Actor and #SushantSinghRajput's friend Rhea Chakraborty visited Cooper Hospital, where his body has been kept, earlier today. She will be questioned by the Police in connection with the case. pic.twitter.com/SxE4jturor
— ANI (@ANI) June 15, 2020
उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें तो सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले रिया को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे।