{"_id":"5ee73f6b62daaa44ff71552a","slug":"sushant-singh-rajput-funeral-suicide-his-funeral-will-be-in-vile-parle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता और चाचा पहुंचे मुंबई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता और चाचा पहुंचे मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सुशांत सिंह राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज अंतिम संस्कार होगा। रविवार को उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक का माहौल है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता सोमवार को पटना से मुंबई पहुंचे हैं। अभिनेता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके पिता के पटना से मुंबई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा।' पुलिस ने रविवार को बताया था कि अभिनेता ने बांद्रा स्थित अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 साल के थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से पहले अवसाद की दवाइयां भी ले रखी थीं। हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुंबई पहुंच गए हैं। पिता के साथ सुशांत के चचेरे भाई विधायक नीरज भी मुंबई पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब दोनों पहले मुंबई के कूपर अस्पताल जाएंगे। जहां पर कुछ कागजी कार्रवाई होनी है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों और बॉलीवुड सितारों ने भी शोक जताया है। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धंजलि दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।