सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री के सितारे दुख जता रहे हैं। हालांकि कई लोगों को ये रास नहीं आ रहा है और उन्होंने इसे 'दोगलापन' करार दिया है। सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिज्म पर भी बात कह रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि वो स्टार किड नहीं थे ऐसे में उनके लिए हर चीज मुश्किल रही होगी। प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड से जुड़े अभिनेताओं और फिल्ममेकर्स ने भी इंडस्ट्री के लोगों को निशाने पर लिया है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे सवाल, इन सितारों ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह निर्देशक शेखर कपूर के साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे। लंबे समय से चर्चा थी कि शेखर कपूर ने सुशांत के साथ तैयारियां भी शुरू कर दी हैं लेकिन किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। अब शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया कि 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'
I knew the pain you were going through. I knew the story of the people that let you down so bad that you would weep on my shoulder. I wish Iwas around the last 6 months. I wish you had reached out to me. What happened to you was their Karma. Not yours. #SushantSinghRajput
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा। मीरा लिखती हैं कि 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बहुत ही क्रूर, ठंडी और बेरहम है। हम सभी जानते हैं सुशांत लंबे समय से परेशान चल रहे थे लेकिन किसी ने मदद नहीं की? उनके दोस्त, करीबी लोग, वो निर्देशक और निर्माता कहां हैं जिनके साथ वो काम कर चुके थे।'
मीरा आगे लिखती हैं कि 'क्यों कोई नहीं आया और उसने उनकीं मदद की। उसे प्यार नहीं दिया, उसे काम नहीं दिया जैसा वो चाहता था। क्योंकि किसी को उसकी परवाह ही नहीं थी। मुझे कहने के लिए माफ करिएगा लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है आपके साथ क्या हो रहा है।'
मीरा लिखती हैं कि 'अगर आपकी एक फिल्म फ्लॉप होती है तो आपके साथ अछूत जैसा व्यवहार करेंगे। सच है, बॉलीवुड एक बहुत छोटा परिवार है जहां कभी कोई आपकी मदद नहीं करता है। अगर आप आउटसाइडर हैं तो हमेशा ये महसूस होगा। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जब लोगों को जरूरत हो तो इंडस्ट्री को मदद के लिए आना चाहिए। कोई मतलब नहीं है ट्वीट करने का अब। इस तरह का दोगलापन दिखाना बंद करिए। सुशांत तुम्हारी मौत एक निजी नुकसान भी है। जैसे मैं इंडस्ट्री को देखती थी अब कभी नहीं देख पाऊंगी। हम तुम्हारा साथ देने में नाकाम करे। ये इंडस्ट्री नाकाम रही। तुम और बहुत कुछ बेहतर पाने लायक थे। मुझे माफ कर देना।'
My apology to #sushant on behalf of the entire industry and a humble request to my industry folks!! pic.twitter.com/PJHhet6V6I