बोनी कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीदेवी हर साल बोनी का बर्थडे धूम धाम से मनाती थी ऐसे में श्रीदेवी के निधन के बाद यह पहला बर्थडे है जिसमें बोनी को उनकी कमी काफी खल रही होगी। इस कमी को कम करने के लिए बोनी के बेटे अर्जुन कपूर ने देर रात घर पर पार्टी रखी जिसमें उनका पूरा परिवार मौजूद था। आधी रात को हुई इस पार्टी की तस्वीरें अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
आधी रात को अर्जुन कपूर ने निभाया बेटे का फर्ज, श्रीदेवी की याद में बोनी कपूर का ऐसे मनाया बर्थडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर टूट चुके हैं। ऐसे में अर्जुन बेटे होने के सारे फर्ज निभा रहे हैं और पिता से लेकर बहनों की छोटी से छोटी चीजों का ख्याल रख रहे हैं। इसी वजह से अर्जुन ने देर रात घर पर पार्टी की जिसमें उनके साथ अंशुला, जाह्नवी, खुशी, संजय कपूर अपनी पत्नी और बच्चों सहित मौजूद थे।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अर्जुन ने लिखा - 'आपने 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म के एक गाने की लाइन थी 'जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है'। पापा बुरे वक्त के बाद अच्छा समय जरूर आता है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे। पूरे परिवार की तरफ से यही दुआएं हैं।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इस तस्वीर में बोनी कपूर बीच में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जबकि पूरा परिवार उनके आसपास बैठा हुआ है। वहीं मेज पर केक रखा हुआ है और कैंडिल से सजावट की गई है। आपको बता दें, श्रीदेवी का निधन इस साल की शुरुआत में 24 फरवरी को हुआ था। श्रीदेवी दुबई शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी। तभी होटल के कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया था। अर्जुन कपूर श्रीदेवी से बात नहीं करते थे। हालांकि उनके निधन के बाद वह बेटे और भाई का फर्ज निभाते हुए दिखाई दिए।
काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म रिलीज हुई थी जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। इस फिल्म में भी अर्जुन के अपोजिट परिणीति मुख्य किरदार में थीं।