सब्सक्राइब करें

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, पोस्ट में लिखा- 'मैं सिर्फ 25 साल का था जब आपको खोया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For His Mom Mona Shourie Kapoor On Her Birthday
अर्जुन कपूर मां के साथ - फोटो : instagram

बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर का आज जन्मदिन है। मोना अगर जिंदा होतीं तो अपना 56वां जन्मदिन मना रही होतीं। मोना कपूर का पांच महीनों से कैंसर के कारण साल 2012 में निधन हो गया था। मोना अपने बेटे की डेब्यू फिल्म इश्कजादे भी नहीं देख पाई थीं। निधन के इतने साल बाद भी अर्जुन अपनी मां को बहुत याद करते हैं।

Arjun Kapoor Shares Emotional Note For His Mom Mona Shourie Kapoor On Her Birthday
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

मां के जन्मदिन पर अर्जुन ने एक इमोशल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर की है जिसे उन्होंने आखिरी बार अपनी मां के साथ मनाया था। इस तस्वीर में मां के साथ खड़े अर्जुन बेहद खुश लग रहे हैं। अर्जुन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- हैपी बर्थडे मां, लव यू। उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होंगी मुस्कुरा रही होंगी। यह आखिरी बर्थडे की तस्वीर है जो हमने साथ मिलकर मनाया था।

Arjun Kapoor Shares Emotional Note For His Mom Mona Shourie Kapoor On Her Birthday
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

अर्जुन ने आगे लिखा है- 'काश हम आपके साथ और जन्मदिन मना पाते। मैं आपको याद करता हूं ये कहना थोड़ा स्वार्थी हो जाता है लेकिन हां मैं सच में आपको बहुत याद करता हूं। मैं सिर्फ 25 साल का था जब मैंने आपको खोया, लेकिन मैं मजबूत बनने और दिखने की कोशिश करता हूं क्योंकि समाज मुझसे यही उम्मीद करता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday Mom Love You. I hope ur smiling right now whenever you are... this picture was the last birthday we had together & I just assumed we would have many more... it’s selfish to say I miss you all the time but I really do ya... I try & be strong cause that’s the way society expected me to be at the age of 25 when I lost you forever... they all expect u to figure it all out with ur life taken away from you I was supposed to sorted & what not... but I’m not strong enough on most days... I just ride it out... anyway as usual I sit and complain & trouble u with my non sense... happy birthday Mom wish we had more time together.... PS - @anshulakapoor s started @fankindofficial & she’s kicking ass just like you did....

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For His Mom Mona Shourie Kapoor On Her Birthday
मोना कपूर बच्चों के साथ - फोटो : social media

अर्जुन ने लिखा- 'कई बार ऐसे मौके आते हैं जब मैं कमजोर पड़ जाता हूं। मैं आपसे अपनी शिकायतें करता हूं और आपको अपनी फिजूल की बातों से परेशान करता हूं। हैपी बर्थडे मॉम। काश हम और भी बर्थडे साथ में सेलिब्रेट कर पाते। अंशुला भी बिल्कुल आपकी तरह ही है।'
 

मोना ने पहली बार बताई थी बोनी कपूर संग रिश्ते की सच्चाई, कहा था- मेरा पति अब किसी और को...

विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For His Mom Mona Shourie Kapoor On Her Birthday
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

फिल्म निर्माता साते शौरी की बेटी मोना फ्यूचर स्टूडियो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थी। यह शहर का सबसे बड़ा इंडोर शूटिंग स्टूडियो है। मोना ने 'हेरा फेरी', 'युग', 'विलायती बाबू' और 'कैसे कहूं' जैसे कई सफल टीवी कार्यक्रमों का निर्माण किया था। उनके अर्जुन कपूर और अंशुला नाम के दो बच्चे हैं। बोनी कपूर ने मोना कपूर को छोड़कर दूसरी शादी श्रीदेवी से कर ली थी। उनसे भी बोनी कपूर की दो बेटियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed