सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण। दरअसल हाल फिलहाल में कई ऐसी खबरें सामने आईं जिन में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी होने वाली है।
आदित्य नारायण के साथ दिखी नेहा कक्कड़ की शानदार केमिस्ट्री, गोवा बीच में भाई टोनी का मिला साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में एक बार फिर नेहा कक्कड़ और आदित्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में नेहा कक्कड़ के साथ सिर्फ आदित्य नहीं बल्कि नेहा के भाई टोनी कक्कड़ भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें गोवा बीच की हैं।
एक तरफ जहां हर कोई नेहा और आदित्य की शादी को लेकर बात कर रहे हैं तो वहीं इन तस्वीरों और इसके कैप्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी वीडियो शूट के बाद की तस्वीरे हैं। नेहा कक्कड़ ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, '#गोवा बीच, दस फरवरी को होगा रिलीज।'
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
वैसे बता दें कि इन तस्वीरों के अलावा हाल ही में सोनी टीवी ने नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ स्टेज पर 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' पर रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। वीडियो में डांस-डांस करते आदित्य नेहा को गोद में उठा लेते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं।
नेहा और आदित्य का प्यार देखकर स्टेज पर मौजूद कार्तिक कहते हैं कि 'आदित्य मुझे आपको बधाई देनी है। 14 फरवरी को आपकी शादी है।' कार्तिक की बधाई सुनकर आदित्य और नेहा शरमा जाते हैं। बता दें कि शो में कार्तिक और सारा अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
14th Feb- Save the date because #NehAditya are getting married. Catch the excitement tonight on #IndianIdol11 #LoveSpecial at 8 PM only on Sony. #SaraAliKhan @TheAaryanKartik @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan pic.twitter.com/e4BUicVi0K
पढ़ें: इन 'प्लस साइज' अभिनेत्रियों ने बदल दी 'जीरो फिगर' की परिभाषा, बढ़े वजन के साथ किया टीवी पर राज