बीते दिन सभी प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइंस डे मनाया। इसका खुमार बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी देखने को मिला। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा की भी तस्वीर शेयर की है।
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग मनाया वैलेंटाइंस डे, खूबसूरत तस्वीरें की साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। लेकिन फैंस को अर्जुन की तस्वीरों में मलाइका का इंतजार रहता है। बीते दिन वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर अर्जुन और मलाइका डेट पर गए थे। जिसकी तस्वीरें अर्जुन ने फैंस के साथ साझा की हैं।
अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन ने अपनी डेट नाइट की खास झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अर्जुन ने केवल डेकोरेशन दिखाया है जिसके साथ उन्होंने मलाइका अरोड़ा को भी टैग किया है।

अर्जुन के द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में मलाइका अरोड़ा के केवल पैर नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंट में खूबसूरत डेकोरेशन।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खुलकर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन ये दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने इस बात का भी खुलासा किया था कि लॉकडाउन पीरियड में वो और अर्जुन साथ ही रह रहे थे। इसके बाद दोनों गोवा में साथ में एक साथ न्यू ईयर मनाने भी गए थे।
