{"_id":"6029f06f1ee6e424186d6991","slug":"sonu-sood-distributes-e-rickshaws-to-poor-people-actor-shares-video-on-social-media-page","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद ने अब इस तरह से उठाया मदद का बीड़ा, अभिनेता की बहन भी दे रहीं पूरा साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद ने अब इस तरह से उठाया मदद का बीड़ा, अभिनेता की बहन भी दे रहीं पूरा साथ
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : twitter@SonuSood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए दिन रात लगे रहे। नतीजा यह रहा कि उन्हें ‘जरूरतमंदों का मसीहा’ कहकर बुलाया जाने लगा। पर्दे पर भले ही ज्यादातर सोनू नकारात्मक किरदारों में नजर आए हों लेकिन असल जिदंगी में वह आम लोगों के लिए हीरो बनकर उभरे हैं। अब इसी सिलसिले में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा (ई रिक्शा) बांटने का फैसला किया है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद ने ई रिक्शा बांटने की शुरुआत अपनी जन्मभूमि पंजाब के मोगा से की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें ई रिक्शा पाने वाले जरूरतमंद लोग सोनू सूद का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यह मेरी यात्रा को विशेष बनाती है।'
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
इसके साथ सोनू सूद ने एलान किया कि वह आने वाले दिनों में देशभर में 150 लोगों को ई रिक्शा वितरित करेंगे। सोनू सूद ने कहा कि हर किसी को अपने स्तर पर समाज के जरूरतमद लोगों की मदद करनी चाहिए। वह आगे बताते हैं कि भविष्य में भी इस प्रकार से कार्य करते रहेंगे और देश को आगे ले जाने में पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद जो भी मदद कार्य करते हैं उसमें उनकी बहन मालविका सच्चर पूरा साथ देती हैं। मालविका मोगा शहर में विद्यार्थियों के लिए भी कई प्रकार से मदद कर रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे कामों के लिए उन्हें अपने भाई से प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म किसान में नजर आएंगे। इस फिल्म को ई निवास निर्देशित कर रहे हैं जबकि ड्रीम गर्ल फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य प्रोड्यूस कर रहे हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सोनू सूद को शुभकामनाएं दी थीं। इसके अलावा सोनू सूद यशराज बैनर की फिल्म पृथ्वीराज में भी दिखेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।