बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कई सारी पोस्ट फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में इस समय देशभर में हुए लॉकडाउन ने अर्जुन को और भी ज्यादा एक्टिव कर दिया है। अर्जुन आए दिन कोई ना कोई नई पोस्ट फैन्स के साथ साझा करते ही रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है।
अर्जुन कपूर को याद आए पुराने दिन, इस हॉलीवुड स्टार के साथ साझा की बरसों पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। वो अपनी थ्रोबैक तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। अर्जुन कभी अपने बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं, तो कभी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें। तो कभी अर्जुन अपने परिवार वालों की भी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके फैन्स भी उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में अर्जुन ने जो तस्वीर साझा की है उस तस्वीर में अर्जुन के साथ हॉलीवुड स्टार भी नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर साझा की है वो उनकी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बहुत पहले की तस्वीर है। इस तस्वीर में आपके लिए भी अर्जुन को पहचानना मुश्किल हो जाएगा। इस तस्वीर में अर्जुन के साथ हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी नजर आ रहे हैं। अर्जुन के तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'बस अपने लड़कों के साथ घूम रहा हूं।' इसके साथ ही तस्वीर में अर्जुन का एक दोस्त और है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन की इस तस्वीर को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ है। जिससे साफ पता चलता है कि ये तस्वीर उस दौर की है जब अर्जुन ने फिल्मों में आने के बारे में भी नहीं सोचा होगा। ये कोई पहली तस्वीर नहीं है। अर्जुन इससे पहले भी कई थ्रोबैक तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा कर चुके हैं। जिसमें वो अपने पिता, मां, कभी चाचा अनिल कपूर तो कभी सोनम कपूर के साथ भी नजर आते रहते हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों देश में लॉकडाउन है। जिसके चलते पूरा देश बंद है। ऐसे में सेलब्स भी अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने इस कठिन समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। अर्जुन ने पीएम केयर्स फंड के साथ ही एनजीओ में भी सहायता राशि दी। तो वहीं अब अर्जुन वर्चुअल डेट के जरिए भी फंड इकट्ठा कर रहे हैं।