बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। जहां एक ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों पर महेश भट्ट ने मुहर लगा दी तो वहीं मलाइका और अर्जुन कपूर पर भी दीवानगी दिखाई दे रही है। आए दिन मलाइका और अर्जुन एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। इस बीच अर्जुन कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
शादी की खबरों के बीच मलाइका के घर के बाहर देर रात इस तरह दिखे अर्जुन कपूर, तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में अर्जुन कपूर कैजुअल कपड़ों में नजर आए। अर्जुन कपूर ने डेनिम जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। इसके साथ ही टोपी लगाई हुई है। तस्वीरों में अर्जुन कपूर घर से निकलकर कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के योगा तस्वीर पर कमेंट भी किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों साल 2019 में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास दोनों ने मिलकर घर भी खरीदा है। हालांकि घर में एक साथ रहेंगे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर केवल औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है। खबरों की मानें तो कपूर खानदान इनके रिश्ते के लिए राजी हैं।
ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं। मलाइका और अर्जुन हाल ही में देर रात एक साथ डिनर डेट पर भी गए थे।
कार में आगे की ओर अर्जुन कपूर बैठे हुए थे जबकि पीछे की ओर मलाइका। मलाइका के साथ पीछे की ओर दो लोग और बैठे हुए हैं जिसमें से एक संजय कपूर हैं। वहीं दूसरे शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। कार में सामने वाली सीट पर बैठे अर्जुन अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए। अर्जुन ने टोपी लगाई हुई थी साथ ही मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यहां तक कि वह मीडिया को फोटो लेने से मना करते हुए भी दिखाई दिए।