{"_id":"5d13588b8ebc3e3caa3e6d39","slug":"arjun-kapoor-to-rajun-rampal-10-celebrities-limelight-for-affair-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन-मलाइका ही नहीं ये 10 सेलिब्रिटीज भी कर रहे डेट, एक तो शादी की अफवाहों पर ही भड़क गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन-मलाइका ही नहीं ये 10 सेलिब्रिटीज भी कर रहे डेट, एक तो शादी की अफवाहों पर ही भड़क गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Arjun, Malaika, Alia and Ranbir
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अर्जुन मलाइका के साथ न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने निकले। एयरपोर्ट पर इन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया। यह दोनों लंबे वक्त से अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यहां तक कि अर्जुन इंटरव्यू के दौरान मलाइका से अपने रिश्ते को लेकर बातों बातों में इशारा भी कर चुके हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन-मलाइका ही नहीं बल्कि कई स्टार्स के अफेयर की खबरें लाइमलाइट में है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।
2 of 6
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : file photo
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) खुलेआम तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
3 of 6
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
अर्जुन रामपाल जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट है जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी थी। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं। वहीं अब दोनों ने सगाई भी कर ली है। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे। शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।