आम हो या खास हर किसी ने होली के त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। एक ओर जहां फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलते हुए नजर आए तो वहीं अर्जुन रामपाल ने भी अफ्रीकी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर होली खेली। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) की होली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह होली खेलते दिखे अर्जुन रामपाल, एक साल पहले पत्नी को दे चुके हैं तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में अर्जुन और गैब्रिएला दोनों होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) ने लिखा - 'हमेशा से मेरी पसंदीदा छुट्टी। इसकी हर चीज मुझे बेहद पसंद है। मेरे पहले प्यार को हैप्पी होली।' इस पोस्ट के साथ ग्रैब्रिएला ने होली की रंग में रंगी तस्वीर शेयर की है।
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
सोशल मीडिया पर ग्रैबिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की होली पार्टी की कई और भी तस्वीरें और वीडियो हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को अर्जुन रामपाल फैन क्लब ने शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल रेन डांस पार्टी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by 💫 FAN ACCOUNT 💫 (@arjunrampal_fanclub) on
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस की थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका और मायरा है।
पत्नी से अलग होने के बाद अर्जुन लगातार अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं। ग्रैबिएला डेमेट्रिएडस के साथ अक्सर वह स्पॉट किए जाते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि दोनों एक साथ समय बिताते जरूर देखे गए जिससे इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला।