{"_id":"5c948078bdec2213e43a4c84","slug":"success-has-gone-to-vicky-kaushal-head-director-claims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल पर डायरेक्टर का तंज, 'ब्रेकअप तो हो चुका अब उन्हें कटरीना-आलिया को डेट करना है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल पर डायरेक्टर का तंज, 'ब्रेकअप तो हो चुका अब उन्हें कटरीना-आलिया को डेट करना है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल ने एक के बाद एक 'उरी', 'संजू' और 'राजी' जैसी बलॉकबस्टर फिल्में दी हैं । इस सफलता के बाद वो फिल्म मेकर्स की टॉप लिस्ट में शुमार हो गए हैं । डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्की को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं । इस बीच एक डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि सफलता विक्की के सिर पर चढ़ गई है ।
2 of 5
Vicky Kaushal, Harleen Sethi
- फोटो : instagram
विक्की के साथ काम कर चुके एक डायरेक्टर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया, 'मैं विक्की को फिर से अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं लंबे समय तक उन्हें बर्दाश्त कर पाऊंगा। उतने ही पैसों में मुझे वो एक्टर नहीं मिलेगा।'
3 of 5
Vicky Kaushal, Katrina Kaif
- फोटो : instagram
'उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। अब वो करण जौहर और उनसे जुड़े लोगों के आस-पास घूमने लगा है। मुझे लगता है कि वो अच्छे से विक्की को बता पा रहे होंगे कि कैसे आगे बढ़ना है और ये अच्छा भी है ।' डायरेक्टर से पूछा गया कि क्या सफलता विक्की के सिर पर चढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vicky kaushal, katrina kaif, harleen sethi
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो विक्की का उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी से ब्रेकअप हो गया है । विक्की की भूमि पेडनेकर से नजदीकियां इस ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है । वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कटरीना कैफ से भी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं । इस पर डायरेक्टर ने कहा, 'विक्की को स्टारडम मिलने की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है ।'
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
'विक्की को लगता है कि अब उन्हें कटरीना कैफ या आलिया भट्ट को डेट करना चाहिए । सफलता की सीढ़ी वो तेजी से चढ़ रहे हैं लेकिन ये नहीं देख रहे कि जमीन उनके नीचे है।' अगर ये सारी बातें सही हैं तो विक्की को संभलने की जरूरत है । फिलहाल विक्की के पास 'तख्त' और 'ऊधम सिंह' की बायोपिक है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।