होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी और अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई है। अक्षय कुमार के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। पैडमैन, गोल्ड और 2.0 ने शानदार कमाई की थी। अब इस साल अक्षय केसरी लेकर हाजिर हैं।
'केसरी' ने दी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'मर्द को दर्द नहीं होता' का कलेक्शन रहा इतना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती आंकड़े केसरी के लिए बेहद उत्साहजनक हैं। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि 'साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है।' यहां ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि होली के मौके पर कई स्क्रीन्स सुबह बंद थे।
. @akshaykumar 's #Kesari takes the biggest opening for a Bollywood movie in 2019..
₹ 22 Cr Nett for Day 1.. Early Estimates..
केसरी को क्रिटक्स ने अच्छे रिस्पॉन्स दिए हैं और अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
केसरी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई। फिल्म से भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने डेब्यू किया है। इसके अलावा राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका है। भारत में रिलीज से पहले इस फिल्म ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में खूब वाहवाही बटोरी है। क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यूज दिए हैं। अनुमान है फिल्म पहले दिन 1-2 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी।
ट्रेड एनालिस्ट गिरिश चौहर ने बताया कि निर्देशक वासन बाला के निर्देशन में बनी मर्द को दर्द नहीं होता युवाओं को पसंद आ सकती है। अच्छी स्टोरी लाइन की वजह से इसे माउथ ऑफ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है।