{"_id":"5c946ea4bdec2213fb2cc34a","slug":"salman-khan-replied-on-work-in-web-series-at-film-notebook-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने वेब सीरीज में काम करने पर कहा, 'मुझे बकवास चीजें पसंद नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने वेब सीरीज में काम करने पर कहा, 'मुझे बकवास चीजें पसंद नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं । इसके अलावा वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तले नए कलाकारों को भी मौका देते हैं । सलमान खान ने सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन जैसे कलाकारों को लॉन्च किया है । इस बार जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को लॉन्च करने जा रहे हैं ।
2 of 5
notebook
इन दोनों कलाकारों को लेकर सलामन खान ने अपने प्रोडक्शन में फिल्म 'नोटबुक' बनाई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए वेब सीरीज पर चर्चा की । खबर थी कि सलामन खान को वेब सीरीज ऑफर हुई है । इस पर सलमान खान ने बताया, 'वो जब भी वेब पर कदम रखेंगे तो पारिवारिक कंटेंट बनाएंगे।'
3 of 5
Salman Khan Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
सलमान खान ने कहा, ‘वेब सीरीज अच्छी हैं लेकिन यह थोड़ी साफ-सुथरी होनी चाहिए। मुझे वेब पर चलने वाली बकवास चीजें पसंद नहीं हैं। मुझे भी हाल में वेब के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं भी वेब के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करूंगा लेकिन हम आपके हैं कौन टाइप का।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
जब सलमान से पूछा गया गया कि 'नोटबुक' विदेशी फिल्म 'द टीचर्स डायरी' से प्रेरित है? तब सलमान ने कहा, ‘टीचर्स डायरी क्या है ? हमारी फिल्म उससे ज्यादा अच्छी है। हमने इस फिल्म पर बहुत काम किया है। हमारी फिल्म का प्लॉट लगभग समान है लेकिन हम थाई फिल्म हिन्दी में नहीं बना सकते हैं। फिल्म में लव स्टोरी का बैकड्रॉप बिल्कुल अलग है। हमारी फिल्म कश्मीर पर बेस्ड है।’
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
सलमान खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट में अपना इनपुट दिया है तो उन्होंने बताया, ‘मैं इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहूंगा। क्रेडिट लेना भारी पड़ सकता है।’ सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान, कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखेंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।