{"_id":"5c945e3cbdec2214623088aa","slug":"nivetha-pethuraj-get-in-trouble-after-shared-inside-picture-of-madurai-meenakshi-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस ने शेयर की मंदिर के अंदर की तस्वीरें, यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस ने शेयर की मंदिर के अंदर की तस्वीरें, यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल
Fri, 22 Mar 2019 09:48 AM IST
anand anand
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Nivetha Pethuraj
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा की जान-मानी एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार वह कुछ तस्वीर और वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ मदुरै के मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मदुरै मीनाक्षी अम्मन के परिसर की कुछ तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं।
Nivetha Pethuraj
- फोटो : file photo
इन तस्वीरों के बाद वह विवादों में आ गई। खबरों की मानें तो सुरक्षा को देखते हुए मदुरै मंदिर के परिसर में मोबाइल फोन ले जाना मना है। ऐसे में इन तस्वीरों से निवेथा पेथुराज की परेशानी बढ़ सकती है।
#madurai Ponnu #NivethaPethuraj 😍😍😍😘😘😘 pic.twitter.com/Tb5WYRQq8S
— ⚡PRAபு ⚡ (@PrapuDev) March 20, 2019
Nivetha Pethuraj
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मंदिर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मद्रास हाई कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ है। पिछले साल मंदिर के प्रबंधक विभाग ने परिसर में फोन ले जाने पर बैन लगा दिया था। वहीं निवेथा पेथुराज ने जैसे ही मंदिर के अंदर की तस्वीर और वीडियो शेयर किए वैसे ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट के जरिए अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nivetha Pethuraj
- फोटो : file photo
हालांकि इस विरोध को देखते हुए अभिनेत्री ने कुछ समय बात ही सोशल मीडिया से मंदिर से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को डिलीट कर दिया था। निवेथा पेथुराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
Nivetha Pethuraj
- फोटो : file photo
निवेथा पेथुराज के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही फिल्म 'पार्टी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह प्रभुदेवा की Pon Manickavel और Jagajaala Killadi जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।