{"_id":"5c945a2cbdec22147609e47c","slug":"bollywood-industry-support-to-savi-sidhu-and-offers-to-return-to-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गार्ड की नौकरी कर रहे एक्टर सवी सिद्धू को बॉलीवुड से मिल रहे ऑफर, सपोर्ट में उतरी फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गार्ड की नौकरी कर रहे एक्टर सवी सिद्धू को बॉलीवुड से मिल रहे ऑफर, सपोर्ट में उतरी फिल्म इंडस्ट्री
Fri, 22 Mar 2019 09:14 AM IST
shubham
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
savi sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप की कई फिल्मों में काम कर चुके सवी सिद्धू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं । कुछ समय पहले तक सवी अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करते दिखते थे । आज वही सवी गार्ड की नौकरी करने पर मजबूर हैं । सवी के पास काम नहीं है इसलिए वो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं । अपनी दुखभरी दास्तां सवी ने फिल्म कंपेनियन को सुनाई थी।
savi sidhu
- फोटो : YouTube
सवी के पास काम ना होने की खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई । इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने सवी का सपोर्ट किया है । सबसे पहले अनुराग कश्यप ने सवी के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मदद खुद करनी होगी । किसी पर तरस खाकर काम देना उसे जलील करने जैसा है ।
savi sidhu
इसके बाद राजकुमार राव ने कहा कि वो खुश हैं कि सवी ने एक सम्मानपूर्ण जिंदगी जीने का फैसला किया । साथ ही सवी को ये भरोसा भी दिलाया कि वो अपने कास्टिंग डायरेक्टर दोस्तों से उनका ऑडिशन लेने के लिए कहेंगे । अनुराग कश्यप और राजकुमार राव के बाद अब CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह और फिल्म मेकर हंसल मेहता भी सवी के सपोर्ट में उतरे हैं ।
Hey guys please find me Savi Sidhu’s number, I really would love to help him. At times it’s so difficult to understand our industry. We show so much love and fake smiles, but bhai when u see your brother or friend in times of need then please support yaar. pic.twitter.com/acuJcqiBF3
— King Mika Singh (@MikaSingh) March 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
savi sidhu
सुशांत सिंह ने कहा, 'मैंने सवी से कुछ समय पहले बात की थी । वो खुश लग रहा था । मैंने उसे बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक गरिमापूर्ण जिंदगी जीने का फैसला किया । कुछ समय के लिए उन्हें काम नहीं मिला । लेकिन उन्होंने कोई गलत कदम नहीं उठाया । ये अच्छी बात है ।'
विज्ञापन
Hansal Mehta
- फोटो : Indulge - The New Indian Express
वहीं हंसल मेहता कहते हैं, 'मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि कोई गलत काम करने के बजाय वो सम्मानपूर्वक जिंदगी जी रहा है । हम एक ऐसे पेशे में हैं जहां कुछ भी हो सकता है । मैं उसके साथ हूं । वो उन सबसे बहुत अच्छा है जो रिसेप्शन पर जाकर प्रोड्यूसर से काम की भीख मांगते हैं । मैं सवी के जज्बे को सलाम करता हूं ।'