सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के बेटे के जन्म के 11 दिन बाद अर्जुन ने खोला नाम का सस्पेंस, शेयर की इमोशनल पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 29 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades announced their first baby name Arik Rampal
arjun rampal - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बीते कुछ दिनों से अपने बेटे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 18 जुलाई को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल के बेटे का क्या नाम होगा इसको लेकर उनके फैंस के बीच सस्पेंस बरकरार था, जिससे अब पर्दा उठ गया है। 
Trending Videos
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades announced their first baby name Arik Rampal
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल के बेटे नाम अरिक रामपाल है। उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट के साथ किया है। अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेटे ने उनके उंगली थाम रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades announced their first baby name Arik Rampal
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : instagram
उन्होंने पोस्ट में लिखा-  'आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए। हम बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं। जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है। आप सभी का शुक्रिया आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए...बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।' अर्जुन रामपाल के फैंस उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

That gracious thing made of tears, of happiness, gratitude and light. A rainbow appeared into our lives. So blessed we feel, gratitude and abundance of joy. Welcome junior Rampal, into our lives. Thank you all for your graciousness, love and beautiful wishes. Say hello to baby Arik Rampal. #ArikRampal

A post shared by Arjun (@rampal72) on


 
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades announced their first baby name Arik Rampal
arjun rampal - फोटो : instagram
इससे पहले गैब्रिएला ने भी बेटे अरिक की तस्वीर को शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। फोटो में ग्रैबिएला अपने बेटे को गले लगाए हुए नजर आईं। हालांकि फोटो में बेटे का चेहरा एक दम साफ नहीं नजर आ रहा है लेकिन फोटो बेहद प्यारी थी।
विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades announced their first baby name Arik Rampal
arjun rampal - फोटो : social media
इस फोटो को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने एक कैप्शन भी दिया था। कैप्शन में गैब्रिएला ने लिखा- 'मैं थकी हुई हूं लेकिन अभी भी प्यार में हूं।' बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अर्जुन ने उनके और गैब्रिएला के रिश्ते को सार्वजनिक किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही एक्टर ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed