फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंडसम होकर भी फ्लॉप रहे ये आठ बॉलीवुड सितारे, ऐसे-ऐसे रोल कर चलानी पड़ी जिंदगी

Tue, 26 Nov 2019 11:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special know Bollywood Handsome Actors Who Fails In Film Industry
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडलर और अभिनेता अर्जुन रामपाल का जन्मदिन 26 नवंबर को होता है। अर्जुन रामपाल को ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा गया है। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई मल्टीस्टारर फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म दिवानापन में बतौर अभिनेता देखा गया, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स पर पिट गई। अर्जुन अभिनेत्री एश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद अर्जुन को फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। वहीं केवल अर्जुन कपूर ही नहीं आठ ऐसे अभिनेता जिन्होंने बतौर मुख्य हीरो अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही बड़े फ्लॉप साबित हुए। 

Arjun Rampal Birthday Special know Bollywood Handsome Actors Who Fails In Film Industry
Aftab Shivdasani - फोटो : instagram

आफताब शिवदसानी
हैंडसमनेस में एक-से-एक एक्टर को मात देने वाले एक्टर आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर और फुटपाथ में भी वह नजर आए। लेकिन इनकी कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई। इसके बाद वह अपने 30 साल के फिल्मी करियर में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। 

Arjun Rampal Birthday Special know Bollywood Handsome Actors Who Fails In Film Industry
अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला

डिनो मोरिया
डिनो मोरिया ने 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2000 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। डिनो आखिरी बार 2015 में आई फिल्म अलोन में एक छोटे से रोल में नजर आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special know Bollywood Handsome Actors Who Fails In Film Industry
vivek oberoi - फोटो : social media

विवेक ऑबरॉय
साल 2002 में फिल्म कंपनी से अपनी छाप छोड़ने वाल हैंडसम अभिनेता विवेक ऑबरॉय भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। हालांकि, विवेक ने दम, ओमकारा, मस्ती जैसी हिट फिल्में दी लेकिन उनको कभी एक सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखा गया। 

विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special know Bollywood Handsome Actors Who Fails In Film Industry
Jugal Hansraj - फोटो : file photo

जुगल हंसराज
अभिनेता जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से जानते हैं, लेकिन इस फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। फिल्म में लीड किरदार में शाहरुख खान थे। बता दें कि जुगल ने 1983 में आई फिल्म मासूम से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी जुगल को सुपरस्टार वाली कामयाबी हाथ नहीं लगी। उन्होंने फिल्म हुकूमत और कर्मा में भी काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed