'बिग बॉस 13' में अब मेकर्स रोमांस का तड़का लगाने जा रहे हैं। वो भी ऐसे दो कंटेस्टेंट के बीच जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं होगी। घर में हमेशा लड़ते झगड़ते दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई आने वाले एपिसोड में रोमांस करते दिखेंगे। दोनों बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करेंगे। दरअसल ये सब बिग बॉस के एक टास्क के दौरान होगा। बिग बॉस के घर में पहले ऐसा कई बार हुआ जब जोड़ियों के बीच नजदीकियां दिखे गई हैं। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जो पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
सिद्धार्थ-रश्मि से पहले ये 7 जोड़े कर चुके रोमांस, इस कंटेस्टेंट की तो प्रेग्नेंसी की उड़ी थी अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गई थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था।
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी बिग बॉस 3 में खासा हाईलाइट रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश, क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
वीना मलिक और अस्मित पटेल
बिग बॉस सीजन 4 के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अस्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान वीना और अस्मित कई बार इंटीमेट होते देखे गए।
आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थीं। जब पूजा बिग बॉस के घर से निकल रही थीं तब दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।