{"_id":"5cc2e401bdec22146d70982b","slug":"arjun-rampal-ex-wife-mehr-jesia-first-reaction-on-girlfriend-gabriella-demetriades-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"46 की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन रामपाल, खबर मिलते ही पूर्व पत्नी ने दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
46 की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन रामपाल, खबर मिलते ही पूर्व पत्नी ने दिया ये रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 26 Apr 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun, Mehr and Gabriella
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। अर्जुन की कुछ दिन पहले ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी जिसमें वह गर्लफ्रेंड को किस करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर से ही खुलासा हुआ था कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया ने इस मामले पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।
2 of 5
Arjun Rampal
- फोटो : twitter
मेहर की दोस्त ने मुंबई मिरर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मेहर के रिएक्शन के बारे में बताया। मुंबई मिरर ने लिखा- 'मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।'
3 of 5
Arjun Rampal
- फोटो : file photo
मेहर की दोस्त के मुताबिक 'अर्जुन मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं।' अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने एक ऑफीशियल बयान जारी कर ये बात अपने फैंस से शेयर की थी। तलाक की खबर के काफी पहले से ही दोनों अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेब्रिएला दिमित्रियादिस और अर्जुन रामपाल
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मेहर से अलग होने के बाद ही अर्जुन, गैब्रिएला को से डेट कर रहे थे।गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें छाई हुई हैं। तस्वीरों में वह दोनों बेटियों के साथ वक्त बिताते हुए देखे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।