फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे सहित गर्लफ्रेंड को पत्नी के घर लेकर पहुंचे अर्जुन रामपाल, ऐसे मनाया गणेशोत्सव

Thu, 05 Sep 2019 11:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades attend Ganpati Celebrations at Mehr Jesia house
Mehr Jesia, Gabriella and Arjun Rampal - फोटो : file photo

देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक कई सितारे विघ्नहर्ता को घर लेकर आए और डेढ़ दिन बाद धूमधाम से उनका विसर्जन भी कर दिया। ऐसे में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की पत्नी मेहर जेसिया ने भी बप्पा को घर पर विराजित किया। खास बात तो यह है कि मेहर के घर बप्पा के दर्शन करने अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड और न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहुंचे। 

Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades attend Ganpati Celebrations at Mehr Jesia house
arjun rampal - फोटो : social media

दरअसल इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बप्पा के दर्शन करने के कुछ देर बाद ही वहां से चली गईं। हालांकि अर्जुन मेहर के घर कुछ देर रुके। अर्जुन ने बेटियों के साथ समय बिताया और लंच भी किया। अर्जुन पिछली बार इस उत्सव में शरीक नहीं हो पाए थे क्योंकि उस वक्त वह गैब्रिएला के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। 

Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades attend Ganpati Celebrations at Mehr Jesia house
arjun rampal - फोटो : social media

सूत्रों की मानें तो गैब्रिएला और मेहर के बीच धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है। इसकी वजह अर्जुन और मेहर की बेटी माहिका को बताया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि बीते कुछ वक्त से अर्जुन, मेहर और गैब्रिएला के बीच तनाव था। यह बात जग जाहिर तब हुई जब अर्जुन की बहन के ब्यूटी क्लीनिक ओपनिंग के दौरान मेहर ने खुद ना जाकर अपनी बेटी माहिका को भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades attend Ganpati Celebrations at Mehr Jesia house
arjun rampal - फोटो : file photo

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर का अब तक तलाक नहीं हुआ है। दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे थे। गैब्रिएला ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। बच्चे का नाम आरिक रखा गया है। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में गैब्रिएला ने माहिका-मायरा और आरिक के रिश्ते को लेकर कहा- 'अर्जुन की दोनों बेटियां आरिक से बेहद प्यार करती हैं। उनका रिश्ता भी आपस में दोस्त जैसा है। सभी एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ये रिश्ता ऐसे ही बना रहे।'

विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades attend Ganpati Celebrations at Mehr Jesia house
बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

गौरतलब है कि डिलीवरी के बाद गैब्रिएला को देखने अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां अस्पताल भी गई थीं। गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'माहिका और मायरा ने गैब्रिएला को अपना लिया है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी बेटियां उसे परिवार की तरह अपना लें। मैं खुशनसीब हूं कि वो दोनों मेरी बेटियां हैं।'

यह भी पढ़ें:- बेटे की मां बन चुकीं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अर्जुन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, यूजर्स ने किए कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed