{"_id":"5d708fc98ebc3e93c125f27a","slug":"teachers-day-know-the-films-which-based-on-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teachers Day: इन फिल्मों ने बयां की स्कूल की हकीकत, हर छात्र को देती हैं बड़ा सबक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Teachers Day: इन फिल्मों ने बयां की स्कूल की हकीकत, हर छात्र को देती हैं बड़ा सबक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
teachers day
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीचर्स डे 2019: बॉलीवुड ने करीबन समाज और देश के हर मुद्दे पर कोई न कोई फिल्म बनाई है। ऐसे में शिक्षा प्रणाली और स्कूल-कॉलेज लाइफ से बॉलीवुड कैसे दूर रह सकता है। बॉलीवुड में स्कूल-टीचर से संबंधित कई फिल्में बनीं । इनमें कभी टीचर, कभी स्कूल तो कभी बच्चों की शिक्षा प्रणाली को दिखाया गया । कुछ फिल्मों ने लोगों को प्रेरित भी किया। आज टीचर्स डे के मौके पर हम उन 11 फिल्मों की बात करते हैं जो तरह-तरह के स्कूल और उसके सख्त नियम पर आधारित हैं ।
2 of 10
teachers day
- फोटो : social media
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' एक सुपरहिट कॉलेज फिल्म थीं । साल 1992 में रिलीज हुई ये फिल्म छात्रों के बीच हुए डांस और खेल कॉम्पटीशन पर आधारित है। फिल्म में हर किरदार ने अपना रोल बखूबी निभाया था। वहीं, फिल्म का संगीत भी बेहद हिट रहा था। फिल्म में स्कूल के अंदर होने वाले एक-एक इवेंट और छात्रों के बीच की लड़ाई और स्कूल प्रशासन की खामियों को सामने लाया गया था।
3 of 10
rockford
- फोटो : social media
लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'रॉकफोर्ड' का आता है। यह फिल्म एक 14 साल के बच्चे पर आधारित थी, जिसे पढ़ने के लिए देश से बाहर रॉकफोर्ड ब्वॉयज हाई स्कूल भेज दिया जाता है। फिल्म में स्कूल की बारिकियों और अनुशासन पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Mohabbatein
- फोटो : twitter
फिल्म 'मोहब्बतें' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड रच दिया था । फिल्म प्यार, गुरुकुल के कठोर नियम और अनुशासन के बीच घूमती रही। जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन गुरुकुल के नियमों पर अड़े हुए थे तो वहीं शाहरुख गुरुकुल में लड़कियों की एंट्री कर उनके नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
विज्ञापन
5 of 10
taare zameen par
- फोटो : Social Media
फिल्म 'तारें जमीन पर' आमिर खान की हिट लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने स्कूल और छात्र के बीच के संबंध को बहुत बारिकी से पेश किया है। स्कूल प्रशासन के छात्रों के साथ बर्ताव को बड़े परदे पर दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही ये भी दिखाया है कि जरूरत से ज्यादा बच्चों पर दवाब डालना ठीक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।