'कबीर सिंह' (Kabir Singh) हिट होने के बाद कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की किस्मत खुल गई है। कियारा ने साल 2014 में 'फुगली' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जो उन्हें 'कबीर सिंह' से मिली। 'कबीर' सिंह में कियारा और शाहिद की जोड़ी प्रशंसकों को पसंद आई और फिल्म ने जमकर कमाई की। फिल्म की सफलता के बाद कियारा फिल्मी दुनिया सहित सोशल मीडिया पर पहले की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। इस बीच कियारा ने सोशल मीडिया पर पीले रंग की ड्रेस में तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पीले रंग की ड्रेस पहनते ही ट्रोल हो गईं 'कबीर सिंह' अभिनेत्री, यूजर्स ने कहा- 'मैगी मसाला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में कियारा पीले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। यह तस्वीर कियारा पर जम रही है। हालांकि यूजर्स को कियारा की यह ड्रेस बिल्कुल भी पंसद नहीं आई और वो उनकी ड्रेस की तुलना मैगी से करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'मसाला मैगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अगर आप मैगी खाने से बोर हो जाए तो उसका गाउन बनवा लीजिए। इससे खाना बर्बाद नहीं होगा।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'पहले मैंने सोचा ये नूडल्स कहां से आ गए?'
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on
यहां तक कि कुछ यूजर्स ने कियारा की इस ड्रेस की तुलना लूफा से की। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट किया- 'मेरा नहाने वाला लूफा वापिस करो'। बता दें कि इससे पहले कियारा आडवाणी का ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। कियारा के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। दरअसल उस वक्त, कियारा अपनी कार को पॉर्किंग में लगाकर ऑटो से वर्सोवा पहुंची थीं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इससे पहले कियारा के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं। पार्टी में कियारा माता-पिता और भाई के साथ पहुंची थीं। बॉलीवुड के कई सितारे इस पार्टी में पहुंचे थे जिसमें शाहिद कपूर, करण जौहर, अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि कियारा को सिनेमाजगत में 5 साल हो चुके हैं। 'कबीर सिंह' से पहले कियारा 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'लस्ट स्टोरीज', 'कलंक' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। कियारा इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं। अक्सर प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- मीडिया को पोज देने के बाद कियारा और शाहिद ने बंद किया दरवाजा, यूजर्स बोले- 'अब मीरा से लड़ाई होगी'