बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर सोमवार को गणपति का स्वागत धूम-धाम से किया गया था । इस मौके पर पूरा परिवार साथ नजर आया । सभी ने मिलकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के साथ गणपति की आरती की। डेढ़ दिन के बाद अर्पिता ने गणपति का विर्सनज किया। लेकिन सलमान की ये बात कुछ कंट्टरपंथियों को रास नहीं आई और उन्होंने सलमान खान को बहुत भला-बुरा कहा।
सलमान खान ने की 'गणपति पूजा' तो भड़के कट्टरपंथियों ने दे डाली नसीहत, यूजर बोला- शर्म करो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर काफी खुश दिखे। लेकिन कुछ लोग इस बात से इतना चिढ़ गए कि उन्होंने इस वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- 'वाह.. एक मुस्लिम मोहर्रम का महत्व नहीं जानता और गणपति उत्सव पर डांस करता है। कभी मुसलमानों की मजलिस में भी आया करो भाई और इस दुनिया में आपको सब कुछ मिलेगा पर मरने के बाद आपको दुख होगा कि आपने क्या किया.. मैं भी गणपति में जाता हूं लेकिन पूजा नहीं करता।'
एक और यूजर ने लिखा- 'मुस्लिम हो शर्म करो।' दूसरे यूजर ने लिखा- सलमान तुम ऐसा कैसे कर सकते हो, तुम मुसलमान हो, पूजा मत करो।' तीसरे ने लिखा- 'लानत है तुम्हारे मुस्लिम होने पर।' देखें वीडियो..
A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on
आपको बता दें कि गणपति विसर्जन पर सलमान खान को ढोल पर नाचते हुए देखा गया । इस दौरान सलमान के साथ स्वरा भास्कर और डेजी शाह भी झूमती नजर आईं । सलमान खान तो मुंह में टोपी दबाकर नाचते दिखे । सलमान खान का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।