फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: आ गया साल का सबसे बड़ा गाना घुंघरू, दुनिया की इस सबसे महंगी लोकेशन पर हुई गाने की शूटिंग

Thu, 05 Sep 2019 10:32 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Song Ghungroo is the Biggest Song of the 2019 in Bollywood Shoot on Most Expensive Location
War Song Ghungroo - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर का पहला गाना गुरुवार को रिलीज हो रहा है। अरिजीत सिंह और शिल्पा राव के गाए घुंघरू नाम के इस गाने की एक्सक्लूसिव तस्वीर भी हम अमर उजाला पाठकों के लिए लेकर आए हैं। गाने की तस्वीर देखकर लग रहा है कि हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांसर समझे जाने वाले ऋतिक रोशन जब बला की खूबसूरत वाणी कपूर के साथ इस गाने की धुन पर ठुमके लगाएंगे तो नजारा देखने लायक होगा।

Song Ghungroo is the Biggest Song of the 2019 in Bollywood Shoot on Most Expensive Location
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media

यशराज फिल्म्स की फिल्मों के गाने वैसे भी हमेशा से दर्शकों के लिए एक सौगात की तरह रहे हैं। इसी के चलते फिल्म वॉर के इस गाने पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। इस गाने की शूटिंग के किस्से भी दिलचस्प हैं। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि ये गाना दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन यानी अमाल्फी समुद्र तट पर शूट हुआ है। 

Song Ghungroo is the Biggest Song of the 2019 in Bollywood Shoot on Most Expensive Location
War - फोटो : Social Media

इस गाने की शूटिंग के लिए पोस्तियानो बीच पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। यही नहीं इस खास गाने की विशालता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस गाने के लिए मिलान की 150 बेहतरीन मॉडल्स को यहां पहुंचाने के लिए यशराज फिल्म्स ने पूरा हवाई जहाज बुक कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Song Ghungroo is the Biggest Song of the 2019 in Bollywood Shoot on Most Expensive Location
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘ऋतिक और वाणी कपूर की जोड़ी इस गाने के साथ परदे पर एक नई ताजगी लेकर आ रही है। दोनों के बीच बहुत ही करीबी केमिस्ट्री बन पड़ी है और घुंघरू गाने में दोनों की ये खास अंतरंगता जरूर नया गुल खिलाएगी। घुंघरू एक पार्टी एंथम है और इसकी लोकेशन हमने बहुत रिसर्च के बाद इस तरह की रखी ताकि इसे देखने वालों को पूरा गाना बहुत ही मोहक, मनोरम और मुग्ध कर देने वाला लगे। वॉर पहली फिल्म होगी जो अमाल्फी बीच की सुंदरता को बड़े परदे पर पेश करेगी।’

विज्ञापन
Song Ghungroo is the Biggest Song of the 2019 in Bollywood Shoot on Most Expensive Location
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल शेखर के कंपोज किए इस गाने की गुरुवार की रिलीज को लेकर हिंदी सिनेमा में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। इस पहले गाने से फिल्म की भव्यता का अंदाजा तो लगेगा ही, साथ ही ये गाना फिल्म के रोमांटिक पहलू को भी पहली बार दर्शकों के सामने पेश करेगा। फिल्म वॉर दो अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू में एक साथ रिलीज होने जा रही है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed