फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन रामपाल फिर हुए गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ स्पॉट, ये तस्वीरें हैं इनके प्यार का पक्का सबूत

Thu, 22 Nov 2018 08:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal is spotted with his new girlfriend at mumabi
bollywood - फोटो : bollywoodlife

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ मुंबई में स्पॉट हुए हैं। लेकिन दोनों ने अभी अपने इस रिश्ते का ऐलान नहीं किया है। दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। गैबरीला हमेशा से ही अर्जुन की दोनों बेटियों को प्यार करती रही हैं। खबर है कि दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं...आइए देखते हैं इनकी स्पॉट हुईं तस्वीरें...

arjun rampal is spotted with his new girlfriend at mumabi
bollywood - फोटो : bollywoodlife

बता दें कि अर्जुन फिल्मों से कम अपने इस रिश्ते से ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया है लेकिन अब वह आए दिन दक्षिण अफ्रीकन दोस्त  गैबरीला के साथ सुर्खियों में बने रहते हैं। 

arjun rampal is spotted with his new girlfriend at mumabi
bollywood - फोटो : bollywoodlife

लेकिन एक तरफ ये पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि गैबरीला ही अर्जुन की नई गर्लफ्रेंड हैं। क्योंकि हाल ही में दोनों को विदेश में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। ये तस्वीरें अर्जुन रामपाल के फुटबॉल खेलने आने के बाद की है जहां गैबरीला भी उनके साथ थीं। ऐसे में इनके इतने करीब होने पर दोनों पर शक की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun rampal is spotted with his new girlfriend at mumabi
bollywood - फोटो : bollywoodlife

बात करें अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो बता दें कि इसी साल वह फिल्म पलटन में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना कर सकी। इससे पहले उनकी फिल्म डैडी रिलीज हुई थी और वो भी दम तोड़ गई। गौरतलब है कि गैबरीला दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
arjun rampal is spotted with his new girlfriend at mumabi
bollywood - फोटो : bollywoodlife

शायद ही आपको पता हो कि हाल ही में अर्जुन की मां ग्विन रामपाल का निधन हो गया था। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान गैबरीला भी अर्जुन के घर नजर आई थीं। बता दें कि अर्जुन ने इसी साल मेहर को तलाक दिया है। दोनों की शादी को 20 साल हुए थे। दोनों को दो बेटियां  हैं एक 16 साल तो एक 12 साल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed