अर्जुन रामपाल कोरोना काल में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना वर्कआउट शेड्यूल मेंटेन करके रखा है। लॉकडाउन में अर्जुन रामपाल बदले लुक में नजर आए। उनके बाल और दाढ़ी काफी बढ़ गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन की एक ऐसी ही तस्वीर साझा की जिस पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए।
अर्जुन रामपाल की तस्वीर देख यूजर ने अपने दादा से की तुलना, अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैबिएला ने अर्जुन की जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी और बालों के साथ नजर आ रहे हैं। अर्जुन के फैंस को उनकी ये तस्वीर बहुत पसंद आई हालांकि कुछ ऐसे भी यूजर थे जिन्हें उनका ये लुक कुछ खास नहीं लगा। एक यूजर ने अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि वो उनके दादा की तरह लग रहे हैं, जिस पर ग्रैबिएला ने मजेदार कमेंट किया।
यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वह अधिकतर बार हैंडसम लगते हैं। सॉरी इन बड़े ग्लासेस में और ऐसे उलझे बालों में वे मेरे दादा की तरह लग रहे हैं जबकि अर्जुन अभी सिर्फ अपनी उम्र के पांचवें दशक में ही हैं।' इस कमेंट पर ग्रैबिएला ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'प्लीज तुम मुझे अपने दादा से मिलवाओ।'
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
अर्जुन रामपाल लॉकडाउन में लंबे समय तक बढ़ी हुई दाढ़ी और बालों के साथ थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना शेव करते हुए वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अब इस दाढ़ी के साथ और नहीं रह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर क्लीन शेव लुक में भी साझा की थी।
अर्जुन रामपाल हाल ही में अपनी दोनों बेटियां मायरा और माहिका के साथ नजर आए थे। तस्वीर में अर्जुन अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार अपनी सुंदरियों के साथ वक्त बिताने को मिल ही गया।'