फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: भंसाली के बाद दर्ज हो सकता है शेखर कपूर का बयान, एक बड़े प्रोड्यूसर से भी पूछताछ की संभावना

Tue, 07 Jul 2020 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Sushant Singh Rajput Suicide News now shekhar kapoor and another producer may questioned
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ चल रही है। बीते दिन निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान भंसाली ने कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुशांत के बहुत करीबी नहीं थे इसलिए उनके डिप्रेशन के बारे में नहीं पता था। ताजा जानकारी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के बाद पुलिस इस मामले में दो और बड़े लोगों के बयान दर्ज कर सकती है।

Sanjay Leela Bhansali Sushant Singh Rajput Suicide News now shekhar kapoor and another producer may questioned
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली के बाद निर्देशक शेखर कपूर का बयान दर्ज हो सकता है। सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर सबसे पहले ट्वीट करने वालों में से थे। बता दें कि शेखर कपूर अपनी फिल्म 'पानी' में सुशांत को लेना चाहते थे लेकिन प्रोडक्शन कंपनी की वजह से बात बन नहीं पाई थी। फिल्म के लिए अभिनेता ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। फिल्म नहीं बन पाने की वजह से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।

Sanjay Leela Bhansali Sushant Singh Rajput Suicide News now shekhar kapoor and another producer may questioned
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर के अलावा एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिक को भी पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जा सकता है। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इनमें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर, अभिनेत्री संजना सांघी, यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर सहित अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Sushant Singh Rajput Suicide News now shekhar kapoor and another producer may questioned
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शेखर कपूर ने ही अपनी ट्वीट में सिनेमा की खेमेबाजी को सुशांत की मौत का जिम्मेदार होने की तरफ इशारा किया था और इसी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Sushant Singh Rajput Suicide News now shekhar kapoor and another producer may questioned
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा था कि 'मैं जानता हूं उस दर्द के बारे में जिससे तुम गुजर रहे थे। मैं जानता हूं उन सब लोगों की कहानियां, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह से नीचा दिखाया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश, मैं तुम्हारे पास पिछले छह महीने में हो पाता। काश, तुम मुझ तक पहुंच पाते। जो कुछ तुम्हारे साथ हुआ वे उनके कर्म हैं, तुम्हारे नहीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed