{"_id":"5fe03af74c36f647ec0767a5","slug":"arjun-rampal-reaches-ncb-office-to-appear-before-the-agency-in-a-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Drug Case: NCB के दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, देश छोड़कर भागने की खबर हुई थी वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Drug Case: NCB के दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, देश छोड़कर भागने की खबर हुई थी वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स के एक मामले में आज पूछताछ में सहयोग देने के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल NCB के दफ्तर पहुंच गए हैं। उन्हें NCB ने 22 दिसंबर से पहले पूछताछ के लिए तलब किया था। इससे पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी। रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है। NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे।
2 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : instagram/rampal72
बता दें कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के देश छोड़कर जाने की खबर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर खुद स्थिति स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में ही हैं और अपनी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार कर रहे हैं।
3 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : ANI
इस पूरे मामले की शुरुआत शुक्रवार को उन साक्षात्कारों के रद्द होने से हुई जिनमें अर्जुन रामपाल को शामिल होना था। ‘अमर उजाला’ को भी अर्जुन रामपाल से फिल्म ‘नेलपॉलिश’ के बारे में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया और ओटीटी की तरफ से इस बारे में सारी व्यवस्थाएं देख रही प्रचार टीम ने उनका समय आदि भी तय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू का समय नजदीक आने पर प्रचार प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि अर्जुन रामपाल के शुक्रवार को टेलीफोन पर प्रस्तावित सारे साक्षात्कार कैंसिल कर दिए गए हैं क्योंकि अर्जुन रामपाल लंदन में हैं। अर्जुन रामपाल का टेलीफोन नंबर भी इस दौरान कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया और कहा गया कि ये इंटरव्यू जूम एप के जरिए इसीलिए कराने की कोशिश की जा रही है। इसके विपरीत अर्जुन रामपाल ने एक ट्वीट के जरिए शनिवार को अपने भारत में ही होने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने 16 दिसंबर को अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर वो हाजिर नहीं हुए। रिपोर्ट्स आई कि अपने लॉयर के माध्यम से उन्होंने 22 दिसंबर तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने मादक पदार्थ संबंधी व्हॉट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।