फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Birthday: जब अपना बंगला छोड़ विरार में रहने को मजबूर हुए थे गोविंदा, ताज होटल ने भी नौकरी देने से कर दिया था मना

Mon, 21 Dec 2020 12:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 21 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Govinda Birthday Special: Happy Birthday Govinda From Virar to Bollywood Superstar
गोविंदा - फोटो : फाइल

कमाल की कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस, दमदार एक्शन और रंग बिरंगे चटखदार कपड़े, 80 और 90 के दौर में यही गोविंदा की पहचान थी। उस वक्त जो गोविंदा कर रहे थे वो न शाहरुख खान कर सकते थे न ही आमिर। सलमान की बॉडी और अक्षय कुमार का एक्शन भी गोविंदा के सामने फीका पड़ गया था। गोविंदा का सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा। उन्होंने विरार में गरीबी भी देखी और आसमान में अपने नाम का परचम भी। 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में पैदा हुए गोविंदा को एक बार ताज होटल में नौकरी देने से भी मना कर दिया था। 

Govinda Birthday Special: Happy Birthday Govinda From Virar to Bollywood Superstar
गोविंदा और दिव्या भारती - फोटो : फाइल

गोविंदा के पिता अरुण कुमार अहूजा अपने दौर में एक मशहूर कलाकार थे। उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम भी किया था। वहीं गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं, जो फिल्मों में गाया करती थीं। एक फिल्म के निर्माण के दौरान गोविंदा के पिता को ज़बरदस्त घाटा हुआ और उन्हें अपना बंगला छोड़ मुंबई में विरार आकर रहना पड़ा। 

Govinda Birthday Special: Happy Birthday Govinda From Virar to Bollywood Superstar
गोविंदा - फोटो : फाइल

गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट थे और नौकरी के लिए कई जगह गए। जब वह नौकरी की तलाश में ताज होटल पहुंचे तो रिजेक्ट कर दिया गया। एक चैट शो के दौरान गोविंदा ने बताया था कि एक बार उनकी मां को कहीं जाना था और मुंबई के खार स्टेशन पर वे उनके साथ लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेनें ठसाठस भरकर आई। भीड़ की वजह उन्होंने कई ट्रेनें छोड़ दीं। इस बात से कोफ्त में आकर, गोविंदा तुरंत किसी रिश्तेदार के पास भागे और कुछ पैसे उधार लेकर आए जिससे उन्होंने मां को फर्स्ट क्लास का पास बनवाकर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Birthday Special: Happy Birthday Govinda From Virar to Bollywood Superstar
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस घटना ने गोविंदा को अंदर तक हिलाकर रख दिया। और फिर इसके बाद उन्होंने सबकुछ भूलकर काम करना शुरू कर दिया। उन्हें 80 के दशक में पहले एलविन नाम की एक कंपनी का विज्ञापन मिला और इसके बाद वे फिर कभी नहीं रुके। साल 1986 में उनकी पहली फिल्म‘इल्जाम’ रिलीज हुई और वे बड़े पर्दे पर छा गए। 

विज्ञापन
Govinda Birthday Special: Happy Birthday Govinda From Virar to Bollywood Superstar
रणवीर सिंह, गोविंदा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन मिला। वह बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवार्ड जीतने में कामयाब भी हुए। वहीं अपने करियर में चार बार उन्होंने जी सिने अवार्ड भी जीता। 

साल 2020 में हुआ इन सेलेब्स का ब्रेकअप, किसी ने छह तो किसी ने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed