फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के एक महीना होने पर सेलिब्रेशन के मूड में सना खान, पति अनस सईद ने दिया ये खूबसूरत गिफ्ट

Mon, 21 Dec 2020 11:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Dec 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sana Khan gets a special gift from Anas Saiyed on completing one month of marriage
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21

सना खान इन दिनों हनीमून एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अक्तूबर में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को छोड़ने का एलान किया था जिसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह किया। वह अभी कश्मीर में हैं जहां से उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं। शादी के एक महीना  होने पर सना को उनके पति ने एक खूबसूरत सा गिफ्ट दिया है।

Sana Khan gets a special gift from Anas Saiyed on completing one month of marriage
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21

सना को अनस ने जो गिफ्ट दिया है उसकी तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। उन्होंने खुलासा किया है कि अनस ने उन्हें एक मोबाइल फोन दिया। इसके साथ सना ने एक मैसेज भी लिखा, ‘शुक्रिया अनस सईद, एक महीना साथ रहते हुए। मेरा गिफ्ट तुम पर उधार है। ओके।’

Sana Khan gets a special gift from Anas Saiyed on completing one month of marriage
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21

इसके अलावा सना ने एक वीडियो भी साझा किया है जो कि उनकी शादी के दिन का है। वीडियो में वह हस्ताक्षर करती नजर आ रही हैं। इसे साझा करते हुए सना ने लिखा, 'पिछले महीने आज ही के दिन मैंने 'कुबूल है' कहा था। आज एक महीना हो चुका है अल्हम्दुलिल्लाह बस ऐसे ही हंसते-हंसते पूरी जिंदगी निकल जाए। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला और हां यह दुपट्टा मेरी सासू मां ने मेरे लिए बनाया है।'

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan gets a special gift from Anas Saiyed on completing one month of marriage
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21

पिछले दिनों सना ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वह जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं। सना ने बहुत गुपचुप तरीके से अनस से शादी की थी। एक वीडियो सामने आने के बाद इसका पता चला था।

विज्ञापन
Sana Khan gets a special gift from Anas Saiyed on completing one month of marriage
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21

बता दें कि सना के पति अनस को उनके लुक्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि सना और अनस की जोड़ी अच्छी नहीं लगती। इस पर सना ने कहा कि, 'मैंने इन टिप्पणियों के लिए शादी नहीं की है। मेरे पति एक अच्छे आदमी है। मैं उन्हें गुड लुकिंग मानती हूं। शायद आप ना मानते हों, लेकिन मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed