सब्सक्राइब करें

दिल्ली के प्रदूषण में घुटने लगा अर्जुन रामपाल का दम, बोले- यहां हवा सांस लेने के काबिल नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Nov 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal tweet over delhi polution
arjun rampal - फोटो : social media

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण से संकट पैदा हो गया है। जहरीली हवा के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इस प्रदूषण की जद में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Trending Videos
Arjun Rampal tweet over delhi polution
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में हालत अब कितने खराब हैं। उन्होंने लिखा- 'अभी-अभी दिल्ली पहुंचा हूं। यहां की हवा बिल्कुल सांस लेने के काबिल नहीं है। शहर की आज जो हालत हो गई है वह वाकई में बदतर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal tweet over delhi polution
arjun rampal - फोटो : file photo

उन्होंने आगे लिखा- 'प्रदूषण साफ नजर आ रहा है, चारों ओर गहरा धुंध छाया हुआ है। लोगों ने मास्क पहन रखा है। आखिर किसी को जागने के लिए और सही कदम उठाने के लिए कितनी और आपदाओं की जरूरत है? अगर हमलोग गलत हों तो बताइये? दिल्ली बचाओ।'
 



 

Arjun Rampal tweet over delhi polution
शहर में हर तरफ फैला प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने खतरे को भांपते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली सरकार सोमवार से सम विषम योजना लागू करने जा रही है। नियम न मानने पर वाहन चालकों पर 4000 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन
Arjun Rampal tweet over delhi polution
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

लगातार बिगड़ती दिल्ली की आबोहवा के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बड़े स्तर पर कार्ययोजना बनानी जरूरी है। इसके लिए पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करनी होगी। उनका कहना है कि प्रदूषण केवल दिल्ली नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का मसला है।

दिल्ली में इस एक्ट्रेस से हुई थी छेड़छाड़, कहा- 'बहुत गुस्सा आया था..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed