फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईडी के ऑफिस पहुंचे कपूर खानदान के बेटे अरमान जैन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

Wed, 17 Feb 2021 10:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Feb 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Armaan Jain arrives at ED office in connection to money laundering case
अरमान जैन - फोटो : एएनआई

करीना कपूर के भाई (कजिन) और अभिनेता अरमान जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंचे हैं। उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए 16 फरवरी को समन जारी किया था। अरमान जैन पर कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।


 

Armaan Jain arrives at ED office in connection to money laundering case
अरमान जैन - फोटो : एएनआई

अरमान जैन को इससे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। ईडी ने अभिनेता और निर्माता राजीव कपूर के निधन के कुछ घंटे पहले ही अरमान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे।

Armaan Jain arrives at ED office in connection to money laundering case
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने कुछ घंटों तक घर में तलाशी ली थी और छापा खत्म होने के बाद अरमान जैन को अपने मामा (राजीव कपूर) के अंतिम संस्कार के लिए जाने की अनुमति दी थी। बता दें कि इस मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को भी ईडी ने तलब किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Jain arrives at ED office in connection to money laundering case
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के अनुसार ईडी को निजी फर्म, टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और सरनाईक के बीच संदिग्ध लेनदेन के कुछ सबूत मिले थे। इसके बाद 24 नवंबर को प्रताप सरनाईक के घर और फर्म के ठिकानों पर छापामारी के बाद उनसे पांच घंटे तक पूछताछ भी की गई थी। इस मामले में टॉप सिक्योरिटी ग्रुप के प्रमोटर और सरनाईक के करीबी अमित चंदोले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Armaan Jain arrives at ED office in connection to money laundering case
परिवार के साथ अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं अरमान जैन
अरमान जैन, राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। इस तरह करीना कपूर उनकी बहन लगती हैं। अरमान ने बॉलीवुड में साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर और माई नेम इज खान में असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed