कपूर खानदान में जल्द शहनाई बजने वाली हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर के कजिन अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अरमान लंबे समय से अनीसा को डेट कर रहे थे। रविवार की शाम अरमान के मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें कपूर परिवार के सदस्यों के अलावा कई अन्य सितारे पहुंचे।
कपूर खानदान के इस अभिनेता की मेहंदी सेरेमनी, करिश्मा-अंबानी सहित पहुंचीं कई हस्तियां
मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता के साथ पहुंचीं। इस दौरान करिश्मा मेहंदी कलर के पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। मांग टीका और भारी ईयररिंग्स करिश्मा के लुक को कम्प्लीट कर रहे थे। बबीता की बात करें तो उन्होंने बैंगनी कलर का सलवार सूट पहना था।
#karishmakapoor at @therealarmaanjain 's marriage's mahendi function. #yogenshah
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
करिश्मा के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर भी पार्टी में जाते हुए दिखाई दिए। रणधीर कपूर ने ब्लू और गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ था।
मेहंदी सेरेमनी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा नजर आईं। श्वेता का कपूर खानदान से खास रिश्ता है। श्वेता करिश्मा कपूर की भाभी लगती हैं।
कपूर खानदान की पार्टियों में अनिल अंबानी अक्सर नजर आते हैं। अनिल अंबानी और टीना अंबानी अलग-अलग कार में इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे।
