सब्सक्राइब करें

वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना की 'पंगा' में से कौन पड़ा भारी, जानें नौवें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Feb 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 9 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
Street Dancer 3D and Panga - फोटो : file photo

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) और कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' (Panga) को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन पर क्या असर पड़ा है आगे की स्लाइड में जानते हैं।

Trending Videos
Street Dancer 3D and Panga film day 9 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार 2.01 करोड़ और शनिवार को करीब 3.30 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। शनिवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। फिल्म ने नौ दिन में 62.08 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 9 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही, धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान और राघव जुयाल हैं। फिल्म का विषय डांस पर आधारित है। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। रेमो डिसूजा की ये तीसरी फिल्म है जो डांस पर बनी है। 

Street Dancer 3D and Panga film day 9 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत को अपनी फिल्म 'पंगा' से काफी उम्मीदें थीं लेकिन 'छपाक' की तर्ज पर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म दूसरे शुक्रवार को महज 90 लाख का बिजनेस करने में सफल रही हालांकि शनिवार को वीकेंड का फायद मिला और करीब दो करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस तरह फिल्म ने नौ दिन में 24.26 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 9 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' का बजट 45 करोड़ बताया जा रहा है। यह अभी भी अपने बजट निकालने से दूर है।  फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर बनी हैं। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।

शाहीन बाग को निर्देशक ने बताया अपराधियों का अड्डा, तो अभिनेत्री बोली- अच्छा है आपकी फिल्म नहीं की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed