बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए हंसल मेहता ने उन्हें इस्लाम अपनाने की सलाह दे डाली। उनके इस ट्वीट पर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि लोगों ने हंसल मेहता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो उनकी शिकायत गृह मंत्री अमित शाह से भी करने लगे।
शाहीन बाग पर बॉलीवुड निर्देशक भिड़े और कुणाल कामरा पर रवीना टंडन का बयान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुणाल ने अर्नब के साथ जो किया वो वह उसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा, 'मैं कुणाल कामरा को पसंद करती हूं। क्योंकि वो बहुत निजी और बेकार जोक बनाता है। लेकिन उसके ऊपर लगा बैन न्यायसंगत नहीं है। इसके लिए मैं जरूर अपना पक्ष रखना चाहूंगी। हालांकि हर मामले के दो पहलू होते हैं।' इसका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
कुणाल कामरा को एयरलाइंस में बैन करने पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- 'मैं उसे पसंद नहीं करती लेकिन...'
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बॉलीवुड शुरुआत से ही दो हिस्सों में बटा है। पक्ष में बोलने पर विरोध करने वाले सेलेब्स पीछे पड़ जाते हैं और विपक्ष में बोलने पर समर्थन करने वाले। इस बार शुरुआत बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने शाहीन बाग को इस्लामवादी रूपांतरण और अपराधियों के छिपने का अड्डा बता दिया। इस बात पर उनको अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने जवाब दिया।
शाहीन बाग को निर्देशक ने बताया अपराधियों का अड्डा, तो अभिनेत्री बोली- अच्छा है आपकी फिल्म नहीं की
फिल्म इंडस्ट्री में बुरा तब होता है जब आपको खुद के नाम से नहीं बल्कि किसी करीबी के नाम से पहचाना जाता है। ऐसे लोगों की यहां लंबी-चौड़ी लिस्ट है। इसमें एक नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता का भी है। शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में एक अरसा हो गया लेकिन वो यहां अभिनेत्री न होकर, शिल्पा शेट्टी की बहन बनकर रह गईं। ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बते से अपना करियर शुरू करने वालीं शमिता आज 41 साल की हो गई हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म भी नहीं बचा पाई शिल्पा शेट्टी की बहन का करियर, फ्लॉप होने के पीछे ये रही वजह
बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है। ऐसे में फैंस का भी क्रेज शो के लिए बढ़ता जा रहा है। वहीं घर में अलग-अलग जोड़ियां बन गई हैं। इन दिनों तो आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच पारस छाबड़ा एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं। वो भी बिग बॉस के ही एक एक्स कंटेस्टेंट और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की वजह से।
बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ पारस की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल, कहा- 'वो रातभर रोएगा'