फिल्म इंडस्ट्री में बुरा तब होता है जब आपको खुद के नाम से नहीं बल्कि किसी करीबी के नाम से पहचाना जाता है। ऐसे लोगों की यहां लंबी-चौड़ी लिस्ट है। इसमें एक नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता का भी है। शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में एक अरसा हो गया लेकिन वो यहां अभिनेत्री न होकर, शिल्पा शेट्टी की बहन बनकर रह गईं। ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बते से अपना करियर शुरू करने वालीं शमिता आज 41 साल की हो गई हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म भी नहीं बचा पाई शिल्पा शेट्टी की बहन का करियर, फ्लॉप होने के पीछे ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंगलुरु में पैदा हुईं शमिता शेट्टी ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने मुंबई के सीडेनहम कॉलेज का रुख किया। यहां से उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। शमिता देश के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां इंर्टनशिप कर रही थीं। एक दिन मनीष ने उनसे कहा कि तुम में एक्टिंग का स्पार्क है, तुम वहां कोशिश करो।
मोहब्बते के लिए 2001 में शमिता ने आइफा बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड जीता था। इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया। रातों-रातों शमिता स्टार बन गईं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म जहर में शमिता के काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्मों के साथ शमिता इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया। उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में उनके द्वारा डिजाइन किए गए लॉसिस स्पा के लिए उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया।
फिल्मों में शमिता का करियर नीचे जाने लगा तो उन्होंने टीवी का तरफ रुख किया। बिग बॉस, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करने के बाद भी शमिता बॉलीवुड में दूर होती गईं। हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। अपनी फ्लॉप बॉलीवुड करियर पर शमिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने डेब्यू के बाद उन्होंने गलत फिल्मों को साइन किया। इसके लिए वह अभी तक अफसोस करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अपने करियर के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए था।
उन्होंने कहा था, 'मैं भी अच्छी हीरोइन बन सकती थी, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद मैं काफी सलेक्टिव हो गई थी। मैं ये बात समझ नहीं पाई कि लोग तुम्हें भूल जाते हैं अगर तुम दिखाई नहीं देते हो तो। इस बात का एहसास मुझे बहुत बाद में जाकर हुआ कि मुझे काम करते रहना चाहिए था यही इंडस्ट्री का नियम है।'
पहली बार समलैंगिक डेट पर गए अभिनेता अली फजल हुए नर्वस, बताया कैसा रहा अनुभव