{"_id":"5b2390714f1c1baa6e8b7dc2","slug":"armaan-kohli-girlfriend-will-ready-to-take-case-back-but-on-this-big-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरमान की मारपीट से अस्पताल पहुंची गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, निजी संबंधों पर किए सनसनीखेज खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरमान की मारपीट से अस्पताल पहुंची गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, निजी संबंधों पर किए सनसनीखेज खुलासे
Fri, 15 Jun 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरमान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा को बुरी तरह पीटने के अपराध में पुलिस एक्टर अरमान कोहली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बीच नीरू ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप और अरमान कोहली को लेकर कई खुलासे किए हैं। इंटरव्यू में नीरू ने कहा है कि वह केस वापस ले सकती है अगर अरमान उनसे माफी मांगे और कानूनी तौर पर कहे कि वह दोबारा उन्हें परेशान नहीं करेंगे। दरअसल अरमान की मारपीट से नीरू काफी घबरा गई हैं।
2 of 4
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
इंटरव्यू में नीरू ने ये भी बताया है कि वह अरमान के इस रूप से काफी डर गई हैं। मारपीट के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। नीरू ने कहा- 'हम कई बार इवेंट्स में साथ दिखे लेकिन अरमान शायद इसे सीक्रेट रखना चाहते थे इसलिए उन्होंने पब्लिकली कभी इसे एक्सेप्ट नहीं किया। दरअसल हम ऐसे रिश्ते (लिव इन) में थे जिसमें लोग लड़की को ही गलत ठहराते हैं। शायद अरमान मुझे इस कंडीशन में नहीं डालना चाहते हों? इसलिए कभी इस रिश्ते पर उन्होंने बात नहीं की।'
3 of 4
अरमान कोहली
नीरू ने ये भी बताया है कि वह पुलिस स्टेशन में अरमान से नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा- 'मैंने उसके पिता राजकुमार कोहली को पुलिस स्टेशन में बैठे देखा था। वो इस परिस्थिति को लेकर काफी दुखी थे। देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों से कुछ खाया नहीं है। मैं पिछले 3 सालों से उन्हें डैडी कहती आ रही हूं, मुझे उनके लिए दुख है।' नीरू ने कहा- 'बात अगर चीटिंग की करूं तो मुझे घर के नौकर बताते थे कि जब भी मैं कहीं दूसरे शहर जाती थी, घर में लड़कियां आती थीं। मुझे ये नहीं पता कि अरमान के साथ उनके साथ फिजीकल रिलेशन थे या नहीं लेकिन वो पार्टी एनिमल तो था ही।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरमान कोहली
नीरू रंधावा ने बताया है कि गोवा में अरमान का एक बंगला है जिसकी देखभाल वे ही करती थीं। यह बंगला किराए पर भी दिया जाता है। कई बार क्लाइंट किराए का पेमेंट वहां मौजूद स्टॉफ को ही कर देता था लेकिन बावजूद इसके अरमान नीरू से पैसे के बारे में पूछने लगता था। नीरू ने कहा- 'मैंने उससे कहा था कि मैं स्टाफ से पूछकर बताती हूं तो इस पर वो मुझे गालियां देने लगा। इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाती उसने मेरे बाल पकड़े और सिर फर्श पर दे मारा। इसके बाद वो मुझे इस शर्त पर हॉस्पिटल लाया कि मैं पुलिस को यह बात न बताऊं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।