फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: सिंगर ही नहीं बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी हैं अरमान मलिक, इस जाने-माने किरदार को दी है आवाज

Fri, 22 Jul 2022 07:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
Armaan malik Birthday special know some unknown facts about singer Armaan malik life and career
अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में लव रोमांटिक सॉन्ग के लिए मशहूर सिंगर अरमान मलिक आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्मे अरमान मलिक संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। वहीं अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं। इस तरह से अरमान को संगीत विरासत में मिला है। अरमान मलिक की गायकी के तो सब दीवाने हैं हीं इसके साथ ही वह अपने गुड लुक्स के लिए भी पॉपुलर हैं। तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Armaan malik Birthday special know some unknown facts about singer Armaan malik life and career
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला

अरमान मलिक संगीत से ताल्लुक रखने वाले परिवार में जन्मे थे ऐसे में उन्हें महज चार साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा मिलने लगी थी और उन्होंने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। जब अरमान मलिक ने ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के पहले एडिशन में  भाग लिया था। तब उनकी उम्र महज नौ साल की थी। इस शो में वह भले ही विनर नहीं बने लेकिन उन्होंने टॉप 7 तक का सफर पूरा किया था।

Armaan malik Birthday special know some unknown facts about singer Armaan malik life and career
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान मलिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की और इसके बाद बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से उन्होंने अपनी संगीत की शिक्षा पूरी की। उन्हें पहला ब्रेक भी स्कूल में एग्जाम देने के बीच में ही मिला था। एग्जाम के बीच में टीचर आईं और कहा है कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो देखा कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है। ये गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ के लिए रिकॉर्ड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan malik Birthday special know some unknown facts about singer Armaan malik life and career
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

महज 18 साल की उम्र में रिलीज की सोलो एलबम
अरमान मलिक अपनी प्रतिभा के बल पर ही आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अरमान मलिक ने यूनिवर्सल म्यूजिक वीडियो के तहत मात्र 18 साल की उम्र में पहला सोलो एलबम रिलीज किया था। इसे उनके बड़े भाई ने इस एलबम का साउंड प्रोडक्शन किया था।
 

विज्ञापन
Armaan malik Birthday special know some unknown facts about singer Armaan malik life and career
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

जब एक एडल्ट सिंगर के रूप में किया डेब्यू
अरमान उस समय अपने एलबम को लेकर काम कर रहे थे और उन्होंने इसे सलमान खान को भी सुनाया, जिसे सुनकर अभिनेता काफी इंप्रेस हुए और इस एलबम का एक गाना उन्होंने अपनी फिल्म जय हो में ले लिया। हालांकि अरमान को असली पहचान 'मैं रहूं या न रहूं' गाने से मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed