फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान मलिक ने पूरा किया जिंदगी का ये बड़ा सपना, पहला अंग्रेजी गाना रिलीज

Fri, 20 Mar 2020 01:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Armaan Malik First English Single Control is Out now in middle of coronavirus issue
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

गीतकार अरमान मलिक का पहला अंग्रेजी गाना कंट्रोल आज दुनिया भर के सामने आ चुका है। उन्होंने इस गाने को सह लिखित और गाया है। यह म्यूजिक वीडियो लॉस एंजिल्स में शूट किया गया है।  इस गाने के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा, 'कंट्रोल एक ऐसा गाना है जो रिलेशनशिप को कंट्रोल (नियंत्रण) करने की भावनाओं को महसूस कराता है। इस गाने के लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैंने अपने आस पास जो रिलेशनशिप (रिश्ते) देखे हैं यह गाना उसी पर आधारित है। 

Armaan Malik First English Single Control is Out now in middle of coronavirus issue
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने के लिए अरमान ने सोनी म्यूजिक के आर्टिस्ट रिकॉर्ड्स से जुड़े म्यूजिक एग्जीक्यूटिव डेविड मेसी के साथ हाथ मिलाया है।  यह म्यूजिक कंपनी व्हिटनी ह्यूस्टन और अरीथा फ्रैंकलिन जैसे कलाकारों का प्लेटफॉर्म रह चुकी है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है। यह गीत लॉस एजिल्स में वायने विल्किंस के साथ रिकॉर्ड किया गया एक हाई टेम्पो ट्रैक है। गौरतलब है कि वायने एक ऐसे निर्माता हैं जिन्होंने बेयोंसे और नताशा बेडिंगफील्ड के साथ भी काम किया हुआ है। 

Armaan Malik First English Single Control is Out now in middle of coronavirus issue
armaan malik - फोटो : amar ujala mumbai

गाने के सह-लेखन के अलावा, अरमान ने ट्रैक के बास लाइन का भी निर्माण किया है।  दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है जब उन्होंने कभी बास गिटार बजाया है।  अरमान ने आगे बताया, 'सेशन के दौरान वायने विल्किंस ने मेरे हाथों में बास थमा दिया और कहा कि इससे धमाल मचा दूं। मैं गिटार तो लंबे समय से बजा रहा हूं लेकिन मैंने बास पहले कभी नहीं बजाया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik First English Single Control is Out now in middle of coronavirus issue
Armaan Malik - फोटो : social media

अरमान आगे कहते हैं, 'यह पहली बार है जब इसे में अपने गाने के लिए बजा रहा हूं और यह मुझे काफी अच्छा लगा।' अंग्रेजी गाने को लिखने और गाते हुए वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना अरमान का सपना रहा है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'संगीत मेरे खून में ही है।  यह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है। मैं अपने आपको खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसा मौका मिला जिससे मुझे अपने सपने को साकार करने का मौका मिल सका।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed