फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की बहन के घर से फिर आने वाली है गुड न्यूज, 6 साल डेटिंग के बाद अर्पिता ने रचाई थी शादी

Fri, 26 Jul 2019 02:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
arpita khan and aayush sharma to be parent again Salman Khan to become mamu
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । बॉलीवुड के भाईजान फिर से मामू बनने वाले हैं । सलमान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा दूसरी बार पैरेंट बनने वाले हैं । अर्पिता का 3 साल का एक बेटा आहिल भी है । सलमान को अक्सर आहिल के साथ खेलते देखा जाता है । अर्पिता और आयुष एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं और चार साल पहले उन्होंने शादी की थी । 
arpita khan and aayush sharma to be parent again Salman Khan to become mamu
Arpita Khan
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । फिलहाल इस खबर को लेकर सलमान या अर्पिता की ओर से कोई बयान नहीं आया है । अर्पिता का बेटा आहिल पूरे खान परिवार का लाडला है । सलमान खान, आहिल को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं । पिछले दिनों आहिल का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो अपने नाना सलीम खान की पीठ पर बैठे थे। 
 
arpita khan and aayush sharma to be parent again Salman Khan to become mamu
अर्पिता खान शर्मा
सलीम खान घोड़ा बने थे । वीडियो में सलमान, आहिल को पकड़े हैं ताकि वो कहीं गिर ना जाए। बता दें कि अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में शादी रचाई थी । उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में अर्पिता शादी के जोड़े में फेरों के लिए तैयार हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
arpita khan and aayush sharma to be parent again Salman Khan to become mamu
arpita khan - फोटो : social media
वहीं आयुष उनका हाथ पकड़े हुए हैं । अर्पिता ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी दिया । अर्पिता ने लिखा, 'मासूमियत, थ्रोबैक, 18नवंबर' । अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से हुई थी । अर्पिता की शादी की इस तस्वीर को फैंस ने पसंद किया था। मिनि माथुर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मुझे ऐसी कोई शादी याद नहीं जिसमें मैंने इतना एंजॉय किया हो । फेरों के बाद की पार्टी की तस्वीरें कहां हैं ।'
विज्ञापन
arpita khan and aayush sharma to be parent again Salman Khan to become mamu
arpita khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अर्पिता की शादी के समय की एक फोटो शेयर की थी । इस फोटो में अर्पिता व्हाइट लहंगा और चूड़ा पहने हैं । उनके हाथ में कलीरे बंधे हैं । इस फोटो के साथ विरल ने कैप्शन में लिखा, 'अर्पिता खान अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।' विरल की इस फोटो पर अर्पिता के पति आयुष ने मजेदार कमेंट किया है । आयुष ने लिखा, 'क्या... मेरे दूर रहने पर अर्पिता ने दूसरी शादी कर ली ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed