{"_id":"607c3f693a8d0b06c53a63c8","slug":"arshad-warsi-birthday-special-know-lesser-known-facts-about-circuit-of-munna-bhai-mbbs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: तीन साल तक काम के लिए भटकते रहे अरशद वारसी, फिर 'सर्किट' के किरदार में मचाया 'धमाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेष: तीन साल तक काम के लिए भटकते रहे अरशद वारसी, फिर 'सर्किट' के किरदार में मचाया 'धमाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपना जन्मदिन 19 अप्रैल को मनाते हैं। उनका जन्म मुंबई में साल 1968 में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने साल 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अरशद अपने करियर को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने अपने उस दर्द को बयां किया जब उन्हें काम के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं।
2 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अपनी पहली फिल्म के बाद उन्हें कितनी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। अरशद वारसी की पहली फिल्मे 'तेरे मेरे सपने' को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल (ABCL) के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अरशद तीन साल बेरोजगार रहे थे।
3 of 5
अरशद वारसी, मारिया गोरेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म तेरे मेरे सपने के फ्लॉप होने के बाद अरशद वारसी को लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला। वह करीब तीन साल तक काम की तलाश में भटकते रहे। इस मुश्किल घड़ी में अरशद वारसी का साथ उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने दिया। इस बात का खुलासा खुद अरशद वारसी ने अपनी फिल्म इरादा के प्रमोशन के दौरान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त और अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने बताया कि उनके संघर्ष के दिनों में पत्नी मारिया नौकरी किया करती थीं। इस दौरान उनका घर पत्नी की सैलरी से चल जाता था। इसके लिए वह हमेशा अपनी पत्नी की शुक्रिया अदा करते रहते हैं। अरशद वारसी ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में कीं, लेकिन उन्हें असली सफलता साल 2003 में फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली। इस फिल्म में उनका सर्किट का किरदार आज भी दर्शकों की पहली पसंद है।
विज्ञापन
5 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडियाsocial media
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित मुन्नाभाई एमबीबीएस में संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी के अभिनय ने भी काफी सुर्खियों बटोरीं थीं। इसके बाद अरशद वारसी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उनकी शानदार फिल्मों में मुन्नाभाई एमबीबीएस के अलावा गोलमाल सीरीज, धमाल, जॉली एलएलबी, इश्किया और डेढ़ इश्किया शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।